फिल्म इंडस्ट्री छोड़ राजनीति में जाना चाहती थी ये एक्ट्रेस, 31 की उम्र में प्रेगनेंसी के वक्त हुई दर्दनाक मौत

Soundarya Death: कहते हैं कि जिंदगी का कोई भी भरोसा नहीं है। कब क्या हो जाए किसने देखा है, इसीलिए हर एक व्यक्ति अपने भविष्य की प्लानिंग करके चलता है। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो फिल्मी दुनिया छोड़ कर राजनीति में रुख करना चाहती थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
सूर्यवंशम से मशहूर हुई सौंदर्या
दरअसल हम बात कर रहे हैं 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने वाली सूर्यवंशम की एक्ट्रेस सौंदर्या की। अक्सर टीवी पर सूर्यवंशम फिल्म को टेलीकास्ट किया जाता है और इसमें अमिताभ बच्चन का डबल रोल भी था। मालूम हो की साउथ की एक्ट्रेस सौंदर्या ने इसमें फीमेल लीड किरदार निभाया था। अपनी खूबसूरती से उन्होंने हर किसी को मंत्र मुग्ध कर दिया था।
प्लेन क्रैश में हुई मौत
मालूम हो कि सौंदर्या ने अपने फ़िल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया लेकिन बेहद कम उम्र में उनका निधन बहुत ही दर्दनाक तरीके से हुआ। एक्ट्रेस का निधन एक प्लेन क्रैश में हुआ था और तब वह प्रेग्नेंट भी थी। उन्होंने साल 2003 में इंजीनियर से शादी कर ली थी और वह राजनीति में भी काफी ज्यादा इंटरेस्टेड थी।
राजनीति में करना चाहती थी एंट्री
इसीलिए सौंदर्या ने प्रेग्नेंट होने के बाद में इस बात का फैसला ले लिया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ देगी। वह अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहती थी और राजनीति में भी जाना चाहती थी। तब वह अपनी आखिरी फिल्म की शूटिंग भी कर रही थी और उन्होंने मौत से एक दिन पहले अपनी फिल्म के डायरेक्टर को फोन करके यह भी कहा था कि यह उनकी आखिरी फिल्म है।
रैली के लिए हुई थी रवाना
साल 2004 में एक्ट्रेस ने राजनीति की तरफ रुख किया था और बीजेपी पार्टी ज्वाइन की थी। सौंदर्य करीमनगर में होने वाली एक पॉलीटिकल रैली के लिए अपने भाई अमरनाथ के साथ में सुबह फ्लाइट से गई थी। जैसे ही फ्लाइट में उड़ान भरी तो 100 मीटर ऊपर जाते ही इसमें आग लग गई और पूरा विमान जल गया और जमीन पर गिर गया। फ्लाइट में चार लोगों की मौत हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











