सोनू सूद की पत्नी सोनाली- दो बेटे भी बने कोरोना योद्धा, ऐसे करते हैं मदद, लाइमलाइट से दूर PICS
कोरोना लॅाकडाउन के बीच जो सबसे बड़े हीरो साबित हुए हैं वो हैं सोनू सूद। सोनू सूद अपनी कोर टीम के साथ कोरोना में लोगों की खास तौर पर प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए उनकी लगातार बस सेवा जारी है। इसमें उनकी पत्नी सोनाली और दो बेटे भी कोरोना योद्धा के तौर पर लगातार काम कर रहे हैं।
सोनू सूद के पास जब भी किसी मजदूर या जरूरत मंद का कॅाल आता है तो उनकी पत्नी और दोनों बेटे उनके साथ मिलकर इसके लिए कंधे से कंधा मिलाकर कोर टीम में काम कर रहे हैं। सोनू ने बताया कि फोन आने पर सोनाली इसे नोट कर लेती है। ईशान और अयान इसकी सूचि बना लेते हैं कि कौन किस बस में कहां जाएगा। सब एक टीम की तरह काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनू सूद रियल लाइफ में निजी इंसान हैं। सोनाली हमेशा से लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। आज जब वह अपने पति सोनू सूद के साथ हर कदम मिलाकर चल रही है तो एक बार फिर से उनका नाम और तस्वीरें चर्चा में आ गए हैं।
चलिए देखते हैं सोनू सूद के परिवार की तस्वीरें। जो इंसान हजार लोगों को उनके परिवार तक पहुंचा चुका है, ऐसे स्टार का परिवार कैसा है चलिए आपको दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications