..................... Sonu Sood childhood family photo went viral had brought 5000 rupees to Mumbai - Hindi Filmibeat

तस्वीर में निक्कर पहने नज़र आ रहा बच्चा 5 हजार रु लेकर आया था मुंबई, बना ज़रूरतमंदों के लिए मसीहा

Sonu Sood

इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सितारों की बचपन की तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। इतना ही नहीं कुछ तो अपने लुक्स और एक्टिंग की वजह से लोगों को काफी इंप्रेस कर देते हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि अपनी क्यूटनेस को लेकर काफी ज्यादा जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही फिल्मी सितारे के बचपन की तस्वीर दिखाने वाले हैं जिसे देख आप भी खुद को रोक नहीं पाएंगे।

रियल लाइफ हीरो है ये बॉलीवुड स्टार

इस तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा रियल लाइफ में भी हीरो माना जाता है। लेकिन इस तस्वीर को देखकर हर किसी का दिमाग चकरा रहा है क्योंकि फिल्मी सितारे को पहचाना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान बॉलीवुड का यह सितारा हर किसी के लिए फरिश्ता साबित हुआ। जी हां आप सही समझ रहे हैं ब्लैक एंड वाइट फोटो में नजर आने वाला यह छोटा सा और क्यूट सा बच्चा और कोई नहीं बल्कि सोनू सूद है।

सोनू सूद की बचपन की तस्वीर

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनू सूद ने छोटी सी निक्कर पहने हुए हैं और बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं। अपने मम्मी-पापा और बड़ी बहन के साथ में पोज देते हुए सोनू सूद का लुक जबरदस्त लग रहा है। इस तस्वीर में उनकी बड़ी बहन मोनिका सूट और मां सरोज सूद के साथ-साथ उनके पिता शक्ति सूद भी नजर आए।

सोनू सूद ने तेलुगु लड़की से रचाई शादी

सोनू सूद की निजी जिंदगी के बारे में अगर बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने 1996 में तेलुगु लड़की सोनाली सूद के साथ में शादी कर ली थी। जिसके बाद उनके दो बच्चे ईशान और अयान सूद हुए। इतना ही नहीं सोनू सूद को उनकी फिल्मों में उनकी एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। लेकिन इसी के साथ-साथ जब कोरोना महामारी के दौरान लोगों के मसीहा बनकर वह सामने आए तो हर कोई उन्हें भगवान मानने लगा। इतना ही नहीं उन्हें रियल लाइफ हीरो भी कहा जाने लगा।

5000 रुपए लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद

इस वक्त सोनू सूद ने बहुत सारे लोगों की सहायता की और अपने घरों को लौट रहे लोगों को सुरक्षित उनके घर तक भी पहुंचाया। इतना ही नहीं महामारी खत्म होने के बावजूद भी अभी भी वह लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। कुछ खबरों की माने तो सोनू सूद मुंबई में सिर्फ ₹5000 लेकर आए। जिसके बाद बहुत ही मेहनत से उन्होंने इस मुकाम को पाया। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि वह पिता के पैसों को खर्च नहीं करना चाहते थे और उसी ने कुछ पैसे बचाने के लिए वह ट्रेन की टॉयलेट के पास सोते हुए सफर तय करते थे।

Read more about: sonu sood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X