सोनू सूद, सलमान खान से अमिताभ बच्चन तक, बॉलीवुड के ये स्टार्स बने 'मसीहा', कोरोना काल में बड़ी मदद
बॉलीवुड इंडस्ट्री ने कोरोना संकट में सबसे बड़ी मदद की है। लॉकडाउन में फंसे लोगों से लेकर जरूरतमंदों को खाना देने तक इन बॉलीवुड सितारों काम किया है। इस सूची में सोनू सूद से लेकर सलमान खान तक का नाम है। जिन्होंने गरीबों की मदद के साथ साथ दूसरों को भी प्रेरित किया है। इसी लिस्ट में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, स्वरा भास्कर, विद्या बालन, दिया मिर्जा, शाहरुख खान-गौरी खान समेत कई सितारे शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों सबसे ज्यादा सोनू सूद छाए हुए हैं। जिन्हें लोग सोनू सूद नहीं बल्कि मजदूरों का मसीहा कहकर पुकार रहे हैं। सोनू सूद ने आर्थिक ही नहीं बल्कि भावात्मक रूप से भी लोगों की मदद की है। वह खुद प्रवासी मजदूरों व लॉकडाउन में फंसे लोगों को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व एयरपोर्ट पहुंचे।

वहीं सोशल मीडिया पर ऐसे असहाय लोगों को हिम्मत दी व हर संभव मदद का वादा किया। आज सोनू सूद पूरी इंडस्ट्री से लेकर दूसरे लोगों के लिए भी प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं किन बॉलीवुड सितारों ने लॉकडाउन व कोरोना संकट में लोगों की मदद की है।


Click it and Unblock the Notifications











