कभी गले पड़े तो कभी किस मांगते, फैंस की अजीबो-गरीब हरकतों से परेशान सेलिब्रिटी

सेल्फी लेने के चक्कर में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम से धक्का-मुक्की का एक मामला सामने आया था। इस मामले में सोनू ने पुलिस कंप्लेन भी करवायी है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अपने फेवरेट एक्टर या सेलिब्रिटी के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में फैंस ने सारी हदें पार कर दी हो। इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें या वीडियो वायरल हो चुकी हैं जब फैंस ने जाने-अनजाने में अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के साथ गलत हरकतें की हैं। कभी फैंस की गलत हरकतों के बावजूद सेलिब्रिटी ने मुस्कुराकर मामले को संभाला जिसे देखकर सभी हैरान रह गये। वहीं कभी मामला पुलिस तक जा पहुंचा। कुछ दिनों पहले ही क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वह एक 5 स्टार होटल में अपने दोस्तों के साथ खाने पहुंचे थे और वहां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे। लेकिन पृथ्वी ने यह कहते हुए मना कर दिया था कि वह अपने दोस्तों के साथ डिनर करने आए हुए हैं।
आइए आपको ऐसे कुछ मामलों के बारे में बताते हैं, जब फैंस ने सेल्फी लेने में पार की सारी हदें :

करीना कपूर खान :
कुछ दिनों पहले ही एयरपोर्ट पर करीना कपूर खान का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में फैंस करीना के साथ सेल्फी लेने में धक्का-मुक्की कर रहे हैं। इस वजह से करीना काफी असहज भी हो गयी थी जो उनके चेहरे से साफ झलक रहा था। करीना कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

शहनाज गिल :
शहनाज गिल का एक वीडियो कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक फैन सेल्फी लेते समय उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करता नजर आता है। हालांकि इस दौरान शहनाज दूर हट जाती हैं। लेकिन बाद में शहनाज अपने फैन के साथ सेल्फी क्लिक करवा लेती हैं।

सारा अली खान :
एयरपोर्ट पर सारा अली खान का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें एक महिला फैन उनसे हाथ मिलाने के बाद उनके कंधे को गलत तरीके से छुती है। इस वजह से सारा अली खान काफी डर जाती हैं लेकिन बाद में मुस्कुराते हुए वह मामले को संभालती हैं और आगे बढ़ जाती हैं।

आदित्य रॉय कपूर :
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला फैन पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ सेल्फी लेने की बात कहती है। सेल्फी लेने के बाद वह महिला आदित्य को किस करने की जिद पर अड़ जाती है। काफी मनाने के बावजूद वह महिला नहीं मानती है और आदित्य के हाथों पर किस करती है।


Click it and Unblock the Notifications











