जब Sonu Nigam ने गाया 'बोले चूड़ियां', सिंगर की आवाज़ सुन लोग बोले- इनको फीमेल सिंगर की जरूरत नहीं...

Sonu Nigam Sing A Song In Female Voice

Sonu Nigam Sing A Song In Female Voice: सोनू निगम म्यूजिक की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुके हैं और आपको बता दें कि बॉलीवुड के वह मशहूर सिंगर भी है। आज के समय पर सोनू निगम की आवाज और गानों के लोग दीवाने हैं। जब भी वह किसी कंसर्ट या लाइव शो में गाते हैं तो लाखों लोगों की भीड़ उनको देखने और सुनने के लिए बेकाबू हो जाती है।

अब इसी बीच सोनू निगम का एक वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। इस वायरल हो रही है वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम एक स्टेज पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ में एक फीमेल सिंगर भी है। दरअसल वह फीमेल सिंगर मान्या नारंग है। जिनको इंडियन आइडल के शो में भी देखा गया था।

मान्या नारंग के साथ में सोनू निगम को इस मंच पर परफॉर्म करते हुए देखा जा रहा है। लेकिन खास बात तो यह है कि सोनू निगम इस दौरान 'कभी ख़ुशी कभी गम' का सबसे पॉपुलर गाना 'बोले चूड़ियां' को गाते हुए नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार इसमें क्या खास है तो हम आपको बता दें कि इस वीडियो में सोनू निगम बिल्कुल लड़की की आवाज में गाते हुए नजर आए।

सोनू निगम का ऐसा अंदाज शायद ही पहले कभी देखने को मिला होगा। अब इस वीडियो को देखने के बाद में लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों का तो यह भी कहना है कि सोनू निगम को फीमेल सिंगर की तो जरूरत ही नहीं है। वह अपने गाने में फीमेल सिंगर का किरदार भी खुद ही निभा सकते हैं।

Read more about: sonu nigam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X