Sonu Nigam और Shaan ने गाया Sunidhi Chauhan का गाना, लोग बोले- इसे देख कर सुनिधि चौहान कहीं...

Sonu Nigam And Shaan Stage Performance: हिंदी सिनेमा में ऐसे काफी सारे मशहूर सिंगर्स हैं जिनकी आवाज पर लोग थिरकने तक को मजबूर हो जाते हैं। इस लिस्ट में सोनू निगम और शान भी शामिल है। दोनों ही गजब के सिंगर है और बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोनों ने ही काफी बेहतरीन गाने दिए हैं। जब भी दोनों साथ में आते हैं तो तबाही लेकर आते हैं।
अब हाल ही में सोनू निगम और शान का एक बेहद पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम और शान दोनों ही एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन दोनों की ऐसी परफॉर्मेंस शायद ही आपने पहले कभी देखी होगी।
दरअसल वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम और शान दोनों ही सुनिधि चौहान के गाने 'बीड़ी जलाइले' पर परफॉर्म कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ में एक लड़की डांस करती हुई भी नजर आ रही है। लेकिन इस दौरान हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि दोनों ही सिंगर्स ने गाने में मेल वर्जन तो गया ही और साथ ही सुनिधि चौहान के पार्ट का गाना लड़की की आवाज में गया।
सोनू निगम और शान को लड़की की आवाज में गाता हुआ देख अब लोग काफी ज्यादा हैरान होते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों का तो यह भी कहना है कि दोनों सिंगर ऐसे लड़की की आवाज में गाना गा रहे हैं कि यह तो इनका रोज का काम है। हालांकि काफी सारे लोग इस वीडियो को देखकर हैरानी जाता रहे हैं।
सोनू निगम और शान की इस जबरदस्त परफॉर्मेंस वाली वीडियो पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं। हर कोई इस वीडियो में कमेंट बॉक्स में उनके फीमेल पार्ट वाली परफॉर्मेंस की तारीफ करता हुआ देखा जा सकता है। हालांकि काफी सारे लोग तो यह भी कह रहे हैं कि उन्हें ऐसा लगा कि इस दौरान सुनिधि चौहान कहीं और से अपनागाना गा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











