..................... Sonpari fame mrinal kulkarni look changed and know her family marries at 19 and sonpari mother at 21 - Hindi Filmibeat

19 साल में शादी तो 21 में बनीं 'सोनपरी' मां, टैलेंट से भरे हैं मृणाल कुलकर्णी के पति और बेटे-बहू

Mrinal Kulkarni Family

बचपन में हम कई सारे सीरियल देखा करते थे. जो कि बच्चों को काफी ज्यादा आकर्षित करते थे. इन सीरियल्स में 'सोनपरी' सीरियल भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ. इस सीरियल में सोनपरी का किरदार निभाने वाली मृणाल कुलकर्णी काफी ज्यादा फेमस हो गई थी.

आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कुछ बताने वाले हैं. इतना ही नहीं आज हम आपको सोनपरी यानी कि मृणाल कुलकर्णी के पति, बहू और बेटे के बारे में भी बताएंगे.

मृणाल कुलकर्णी की 19 साल की उम्र में हुई शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1990 में महज़ 19 साल की उम्र में मृणाल कुलकर्णी ने रुचिर कुलकर्णी के साथ में शादी रचा ली थी. एक्ट्रेस 21 साल की उम्र में मां बन गई. बता दें कि मृणाल कुलकर्णी के पति पेशे से एक वकील है. एक्ट्रेस अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती हुई नजर आती है. मृणाल और रुचिर का एक बेटा है जिसका नाम विराजस कुलकर्णी है.

मृणाल कुलकर्णी का बेटा भी है एक्टर

विराजस कुलकर्णी भी मां की तरह ही एक मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और राइटर भी है. विराजस को 'विक्टोरिया', 'टी एंड टी', और 'इडियट बॉक्स' में देखा जा चुका है. नडाल के बेटे विराजस ने 2022 में मराठी एक्ट्रेस शिवानी रंगोले के साथ में शादी रचाई. यहां तक कि शादी के बाद में दोनों मालदीव्स हनीमून मनाने भी चले गए. मृणाल की फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो उनके माता-पिता भी मशहूर सेलिब्रिटी रह चुके हैं. एक्ट्रेस के पिता विजय देव राइटर थे. जिनका 2019 में निधन हो गया.

मृणाल कुलकर्णी के नाना-नानी भी थे राइटर

वहीं अगर हम मृणाल कुलकर्णी की मां की बात करें तो वह भी पेशे से एक राइटर थी जिनका नाम वीणा दांडेकर है. मेनाल की एक बहन भी है जिसका नाम मधुरा है. मृणाल कुलकर्णी के माता-पिता के साथ साथ उनके नाना-नानी भी राइटर थे. इसी वजह से टीवी की सोनपरी भी लेखन में रुचि रखती हैं और उनमें डायरेक्शन जैसे गुण भी मौजूद है.

मृणाल कुलकर्णी का वर्क फ्रंट

अगर हम मृणाल कुलकर्णी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने द कश्मीर फाइल्स, आग, हमारा दीवाना दिल और वीर सावरकर जैसी फिल्मों में काम कर काफी सुर्खियां बटोरी. यहां तक कि उन्होंने टेलीविजन पर भी काफी जमकर काम किया. बाद में एक्ट्रेस ने बतौर डायरेक्टर अपनी पहचान बनाई. उन्होंने मराठी फिल्म 'प्रेम मांझे' से अपना डेब्यू किया जिसे उन्होंने खुद लिखा. लेकिन अब मृणाल का लुक काफी बदल गया है. लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई भी असर देखने को नहीं मिला.

Read more about: mrinal kulkarni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X