कहां है वो अनिल कपूर की नीली आंखो वाली एक्ट्रेस? एक हादसे की बदौलत रेस्टोरेंट में करना पड़ा काम!

Sonika Gill Struggle Story: 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में काफी सारी बेहतरीन अभिनेत्रियां रही हैं। कुछ ऐसी है जो आज भी इंडस्ट्री पर आज कर रही है और कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने भले ही कम वक्त के लिए काम किया लेकिन दर्शकों के दिलों पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ दी। आज हम आपको उन्हें में से एक एक्ट्रेस सोनिका गिल के बारे में बताने वाले हैं। फिल्म राम लखन में उनकी खूबसूरती और नीली आंखों ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया था। तब के वक्त में हर कोई जानना चाहता था कि आखिर यह नई अभिनेत्री कौन है।

Sonika Gill

लेकिन सोनिका गिल का करियर बहुत ही तेजी से ऊपर जाने लगा। लेकिन जितनी तेजी से उनका करियर ऊपर गया था उतनी ही तेजी से एक हाथ से ने सब कुछ बिगाड़ कर रख दिया। एक एक्सीडेंट ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। जो एक्ट्रेस खलनायक जैसी बड़ी फिल्मों में काम करने वाली थी वह बाद में रेस्टोरेंट में नौकरी करने के लिए मजबूर हो गई।

बिना गॉडफादर बॉलीवुड में बनाई पहचान

सोनिका गिल का जन्म दिल्ली में हुआ और बचपन से ही वह कला से लेकर डांस में काफी अच्छी रही। उन्होंने बचपन से ही क्लासिकल डांस सीखना शुरू कर दिया था और स्कूल के दिनों में तो स्टेज परफॉर्मेंस पर किया करती थी। बताया जाता है कि शुरुआती दिनों में उन्होंने सिंगर सोनू निगम के साथ में भी कई स्टेज शो किए हुए हैं।

लेकिन मुंबई आ जाने के बाद में सोनिका गिल का असली स्ट्रगल शुरू हो गया था। उन्हें फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलने लगे। हालांकि पहचान वह नहीं बना पा रही थी। 'नजराना प्यार का' और 'आज की आवाज' जैसी फिल्मों में काम करने के बावजूद भी उनका कोई खास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई, जिसका सपना लेकर वह मुंबई पहुंची थी।

लेकिन इसके बाद सोनिका गिल की किस्मत ने नया मोड़ लिया और उनकी जिंदगी में फिल्म मेकर सुभाष घई की एंट्री हुई। ये वो दौर था जब बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी उनकी फिल्मों में काम करने के लिए बेताब रहती थी। लेकिन सुभाष ने सोनिका गिल पर भरोसा किया। यही फैसला एक्ट्रेस की जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ।

'राम लखन' ने बना दिया स्टार

1989 में रिलीज हुई फिल्म 'राम लखन' सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में सोनिका गिल के अलावा अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े सितारे भी नजर आए थे। इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद भी सोनिका गिल ने इस फिल्म से अपनी एक खास पहचान बना ली।

फिल्म में उनके किरदार 'विविया' को दर्शकों द्वारा कही प्यार मिला था। उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस की हर तरफ चर्चा होने लगी थी। इसी के चलते उन्हें सुभाष घई की अगली फिल्म खलनायक में भी काम मिलने वाला था।

एक हादसे ने बदली जिंदगी

लेकिन सोनिका गिल की जिंदगी में एक हाथ से ने सब कुछ बदल कर रख दिया। दरअसल जनवरी 1992 में उनका एक बहुत ही भयानक एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वह बुरी तरीके से घायल हो गई थी और उनका पैर भी टूट गया था। लंबे वक्त तक तो वह अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रही थी। तब उनके पास में कई बड़ी फिल्में भी थी लेकिन एक्सीडेंट की वजह से एक-एक करके सारे प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गए। लेकिन सबसे बड़ा प्रोजेक्ट खलनायक जैसी बड़ी फिल्म भी उनसे छिन गई थी। बाद में इस फिल्म में राम्या कृष्णन को लिया गया था।

खबरों के अनुसार सोनिका गिल बैसाखी के सहारे फिल्म के सेट पर पहुंच गई थी। तब सुभाष घई ने उनको यह बात समझाई थी कि इस हालत में बार-बार पब्लिक में अगर वह दिखती है तो उनके करियर पर इसका और भी ज्यादा बुरा असर देखने को मिलेगा।

दर्द में भी करने लगी शूटिंग

सोनिका गिल का इतना भयानक एक्सीडेंट हुआ था और इसके बावजूद भी उन्होंने बिल्कुल हार नहीं मानी। उन्होंने दर्द में भी रहते हुए काफी सारी फिल्मों में काम किया। तिरंगा और घर की इज्जत जैसी फिल्मों में उन्होंने बैठकर अपने सीन पूरे किए थे।

बताया जाता है कि जब अभिनेता राजकुमार ने उनके पैर की हालत देखी थी तो वह काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। उन्होंने सोनिका गिल की परेशानी को देखते हुए सेट पर जल्दी पहुंचना भी शुरू कर दिया था जिससे कि उनकी शूटिंग जल्दी खत्म हो जाए। लेकिन अभिनेत्री का कैरियर लगातार नीचे जा रहा था और इसी के चलते मानसिक तनाव की वजह से वह अंदर ही अंदर टूट गई थी।

एक्ट्रेस को करनी पड़ी रेस्टोरेंट में नौकरी

एक वक़्त ऐसा आया जब फिल्म इंडस्ट्री में सोनिका गिल को काम कम मिलने लग गया था। निजी जिंदगी में भी काफी ज्यादा परेशानियां बढ़ने लगी थी। इसी बीच उनके भाई का निधन हो गया था और वह पूरी तरीके से सदमे में चली गई थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर होने के बाद में वह दुबई चली गई थी और वहां पर एक रेस्टोरेंट में मैनेजर की नौकरी करने लगी।

लेकिन फिर सोनिका गिल दुबई से वापस लौटी और उनकी जिंदगी में एक और दुख आ गया था। दरअसल उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। लगातार अपनों को खो देने के बाद में वह पूरी तरीके से टूट गई थी। फिर भी उन्होंने धीरे-धीरे खुद को संभाला और फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। उन्होंने 'माई फ्रेंड गणेशा 3' और 'अनामिका' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया।

40 की उम्र के बाद की शादी

सोनिका गिल ने लंबे समय तक शादी नहीं की। तब के दौर में बताया जाता था कि अगर कोई भी अभिनेत्री शादी कर लेती है तो उसके करियर पर असर पड़ता है और उनको काम फिल्में मिलने लगती है। अभिनेत्री ने पहले खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। खबरों के अनुसार उनकी सगाई कई बार टूट चुकी है लेकिन आखिरकार उन्हें बिजनेसमैन मितेश रुघानी के रूप में जीवनसाथी मिला। अभी के वक्त में वह अपने पति और बच्चों के साथ में एक खुशहाल जिंदगी जी रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X