Ram Navami : भगवान श्रीराम पर बने इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर करें शामिल

songs

राम नवमी का त्योहार देश भर में भक्तिभाव और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी बाकी सभी त्योहारों की तरह नवमी को बेहद खास अंदाज में मनाया जाता है। पिछले कई सालों में बॉलीवुड की फिल्मों में भगवान श्रीराम पर कई गाने बने हैं, जो भक्तिभाव से ओत-प्रोत होते हैं। इस साल राम नवमी के मौके पर इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें। राम नवमी के मौके पर इन गानों के बिना आपकी प्लेलिस्ट को अधुरी मानी जाएगी।

मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम

मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम

साल 1968 को रिलीज हुई फिल्म 'नीलकमल' के गाने मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम, को कोई कैसे भूल सकता है। भगवान की भक्ति भावना में लीन होने पर मजबूर करने वाले इस गाने को आशा भोसले ने गाया था। इस गाने को वाहिदा रहमान पर फिल्माया गया था। इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी के थे। यह गाना आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

सुख के सब साथी

सुख के सब साथी

साल 1970 में रिलीज फिल्म 'गोपी' का गाना सुख के सब साथी, दुःख में ना कोई, एक बेहद लोकप्रिय भजन है। इस गाने को दिलीप कुमार पर फिल्माया गया था। गाने में भगवान राम के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति की भावना पूरी झलकती है। इस गाने को मो. रफी ने अपनी सुरीली आवाज में गाया था। वहीं गाने का संगीत कल्याण जी आनंद जी का था।

राम जी की निकली सवारी

राम जी की निकली सवारी

1979 में आयी फिल्म 'सरगम' का गाना राम जी की निकली सवारी के बिना राम नवमी की पूजा ही अधुरी मानी जाती है। इस गाने को ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था। इसे भी मो. रफी ने गाया था। इस गाने को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कम्पोज किया था और गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे।

प्रेम-लीला

प्रेम-लीला

साल 2015 में आयी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का गाना प्रेम-लीला को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस गाने को सलमान खान पर फिल्माया गया था। गाने को अमान तृखा, विनीत सिंह और हिमेश रेशमिया ने अपनी आवाज में सूरों से सजाया है। राम नवमी के मौके पर लोग इस गाने को भी पूरे भक्तिभाव से सुनते हैं।

राम जी की चाल देखो

राम जी की चाल देखो

साल 2013 में आयी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' का गाना तत्तड-तत्तड राम जी की चाल देखो, को युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। इस गाने को आदित्य नारायण ने गाया था। गाने को रणवीर सिंह पर फिल्माया गया था। यह गाना लोगों में और खासतौर पर युवा पीढि में जोश भर देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X