30 साल से गायब हसीना, कभी दरवाजे पर लाइन लगाकर खड़े रहते थे एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर

Sonam khan, dev anand

कई बार देखने के लिए मिलता है कि फिल्मी दुनिया में सितारे बहुत जल्दी गायब हो जाते हैं और बाद में पूरी तरीके से गुमनाम भी हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सोनम खान की। उन्होंने ऋषि कपूर से लेकर सनी देओल और चंकी पांडे जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ में काम किया है।

लेकिन अब हाल ही में सोनम खान का एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया के जरिए सामने आया। जिसमें उन्होंने अपने सहयोगी अभिनेता देव आनंद के साथ बिताए हुए कुछ पलों को साझा किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने हमें एक सिनेमैटिक यात्रा करवाई। सोनम ने एक पोस्ट के दौरान देव आनंद के साथ लश्कर फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरों को साझा किया है।

बता दे कि यहां पर उन्होंने देव आनंद की बहन की भूमिका निभाई थी। इस पोस्ट के साथ सोनम खान ने बेहद ही खूबसूरत कैप्शन भी दिया है और इसमें उन्होंने अपने अनुभवों को भी साझा किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि "कुछ तस्वीरें हमें कुछ खूबसूरत फलों की याद दिला देती है और इन्हें हमने बहुत पहले इकट्ठा कर लिया था। हमें एक मुस्कान के साथ इन्होंने छोड़ा।"

सोनम खान ने कैप्शन में आगे लिखा कि "यह तस्वीर लश्कर के सेट के दौरान की है। जहां पर मैंने देव साहब की बहन का किरदार निभाया। मेरे लिए यह भूमिका निभाने काफी कठिन था क्योंकि मैं सिर्फ 15 साल की थी। फिल्म में बेहद ही गहन दृश्य थे। लेकिन देव आनंद मेरे प्रति बहुत ही दयालु थे और उन्होंने मुझे अपने काम के लिए तैयार किया। इतना ही नहीं उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन भी किया।"

सोनम खान ने आगे लिखा कि "देव साहब को सिनेमा से बेहद प्यार था और वह अपनी विरासत को जारी रखने के लिए काफी उत्सुक थे। जिसको भली भांति देखा जा सकता है क्योंकि उनका उत्साह बेहद चरम पर था। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिला और उन्हें मैं अपना आदर्श मानती थी। मुझे इस बात का यकीन है कि वह जहां भी होंगे यही गा रहे होंगे कि मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया।"

More from Filmibeat

Read more about: sonam khan dev anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X