..................... Sonam Khan got married at the age of 17 and later got divorced due to affair with Don Abu Salem. - Hindi Filmibeat

14 की उम्र में बॉलीवुड पर किया राज, 17 साल उम्र में शादी, डॉन से रिश्ते के चलते पति से हुआ तलाक

Sonam Khan

अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड सितारों की थ्रोबैक तस्वीर वायरल होती रहती हैं और उन्हें फैंस द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।लेकिन आज हम आपको 80 से 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री की तस्वीर दिखाने वाले हैं। उन्होंने सिर्फ 14 साल की उम्र में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नाम बना लिया था और 17 की उम्र में शादी रचा ली। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। बता दें कि यह अभिनेत्री अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही।

90 के दशक की बनी बिकिनी गर्ल

लेकिन अभी तक इस अभिनेत्री को आप नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि इनको 90 के दशक की बिकिनी गर्ल कहा जाता था। वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह है साल 1989 की फिल्म त्रिदेव की तस्वीर है। इस तस्वीर में खूबसूरत एक्ट्रेस नजर आ रही है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सोनम खान है। इस तस्वीर में वह काफी ज्यादा खूबसूरत और मासूम नजर आ रही है।

सोनम खान का निजी जीवन

अगर हम सोनम खान के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने फिल्म त्रिदेव बनाने वाले राजीव राय के साथ में 17 साल की उम्र में शादी रचाई। शादी के बाद राजीव राय पर किसी ने हमला किया और इसी के चलते दोनों ने भारत छोड़ दिया और लॉस एंजेलिस में रहने लगे। इसके बाद में वह दोनों स्विट्जरलैंड में जाकर शिफ्ट हो गए। 15 साल बाद रिश्ता खत्म हो गया। दोनों की तलाक की वजह सोनम का अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ में रिश्ता रहा। इसी के चलते दोनों अलग हो गए थे।

सोनम खान का करियर

अगर हम सोनम खान के फिल्मी करियर की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म विजय से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने त्रिदेव और अजूबा जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया। हालांकि अब वह 30 साल के बाद में एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी डेब्यू करना चाहेंगी।

Read more about: sonam khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X