16 की उम्र में किया डेब्यू, 17 साल बड़े डायरेक्टर संग की शादी, अंडरवर्ल्ड डॉन के चंगुल में फंसी ये हसीना

Sonam Khan Controversies: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर हसीनाओं का नाम किसी न किसी एक्टर के साथ में जुड़ता रहता है और अक्सर वह अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनकी फिल्मों से कहीं ज्यादा उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में रही। दरअसल हम बात कर रहे हैं त्रिदेव फिल्म की एक्ट्रेस सोनम बख्तावर की।
सोनम ने 16 या 17 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था और उनके बोल्ड सीन ने हर तरफ तहलका मचा दिया था। सोनम ने इंडस्ट्री में बहुत ही कम वक्त में इस कदर अपनी एक खास जगह बना ली थी कि काफी सारे फिल्म मेकर्स तो उनको अपनी फिल्मों में लेने के लिए बेकरार रहते थे।
सोनम ने त्रिदेव और विश्वात्मा जैसी बेहतरीन फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली थी। लेकिन 19 साल की उम्र में अपने से 17 साल बड़े डायरेक्टर राजीव के साथ में शादी कर फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को उन्होंने हैरान कर दिया। मालूम हो कि सोनम का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलीम के साथ में जोड़ा जा रहा था और इसीलिए अपनी इमेज को बचाने के लिए उन्होंने 17 साल बड़े डायरेक्टर के साथ में शादी कर रातों-रात देश छोड़ दिया।
लेकिन सोनम ने भले ही शादी कर ली हो लेकिन इसके बावजूद भी अंडरवर्ल्ड का साया उनके ऊपर मंडराता रहता था और इसी के चलते उन्होंने चार अलग-अलग देश में अपनी जिंदगी बिताई। उनको अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकी आई थी और इसीलिए वह कभी भी अपने रिश्ते में खुश नहीं रह पाई। अबू सलेम ने डायरेक्टर राजीव पर हमला भी करवा दिया था।लेकिन बेटे की वजह से दोनों ने तलाक नहीं लिया था और जब बेटा बड़ा हुआ तो दोनों अलग हो गए।


Click it and Unblock the Notifications











