'कपूर फैमिली' में बजेगी शहनाई..बैंड..बाजा..और बारात की तैयारी!
जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने कपूर फैमिली में शादी होने वाली है और बजने वाली है शहनाई।शादी कोई और नहीं अनिल कपूर की बेटी कर रही हैं। इस साल के अंत तक होने वाली इस शादी की तैयारी अभी से शुरू हो गई है।
[कभी सलमान खान इनसे करना चाहते थे शादी..लेकिन सिर्फ दोस्त बनकर रह गईं!]
खबरों की माने तो अनिल कपूर की बेटी और स्टाइलिस्ट रेहा कपूर इस साल के अंत तक अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी कर सकती हैं। लगभाग शादी तय हो गई है। मतलब की बॉलीवुड में फिलहाल दो शादी तो दिसंबर में तय मानी जा रही है जिसमें एक तो हमारे चहेते सलमान खान की है।

रेहा कपूर और करण भूलानी एक दूसरे को कुछ सालों से डेट कर रहे हैं।करण बूलानी के पैरेंट्स भी शादी के सिलसिले में अनिल कपूर और उनकी पत्नी से बात कर चुके हैं। हालांकि अभी कपूर फैमिली की तरफ से कुछ भी ऑफिसियल नहीं कहा गया है।
फिलहाल रेहा कपूर भी सोनम कपूर के साथ कान्स गई हुई हैं। हो सकता है सोनम कपूर कुछ जानकारी इस बारें में दें और हम दे सकते हैं रेहा कपूर को ढेर सारी बधाइयां। तस्वीरें में देखिए सोनम कपूर की स्टाइलिश बहन रेहा कपूर दो प्रोड्यूसर भी हैं और उनके ब्वॉयफ्रेंड करन बूलानी फिल्म मेकर।
तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











