..................... Sonam Kapoor shared romantic pics with husband Anand Ahuja, See her photos. सोनम कपूर पति आनंद आहूजा संग हुई रोमांटिक, स्टाइलिश अंदाज में शेयर की बेहद खास तस्वीरें। - Hindi Filmibeat

सोनम कपूर पति आनंद आहूजा संग हुई रोमांटिक, स्टाइलिश अंदाज में शेयर की बेहद खास तस्वीरें

sonam kapoor

Sonam Kapoor Photos: एप्पल के सीईओ टिम कुक इन दिनों भारत में हैं। एप्पल रिटेल स्टोर के उद्घाटन के मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। सोनम कपूर के अलावा इस लॉन्चिंग के मौके पर शिल्पा शेट्टी, मौनी रॉय, सोनाली बेंद्रे और माधुरी दीक्षित समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। सोनम कपूर भी इवेंट लॉन्च के मौके पर बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंची।

सोनम कपूर इस दौरान फॉर्मल आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ ग्रे रंग का स्कर्ट और ग्रे रंग का लॉन्ग ब्लेजर पहना था। वहीं, आनंद आहूजा ने ब्लू रंग का शर्ट और डार्क ग्रे रंग का पैंट पहना था। दोनों इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

आगे की स्लाइड्स पर देखें सोनम कपूर और आनंद आहूजा की बेहद स्टाइलिश तस्वीरें-

दिखा स्टाइलिश अंदाज

सोनम कपूर ने फॉर्मल आउटफिट के साथ पीले रंग का बैग कैरी किया था। साथ ही उन्होंने नीट बन बनाया हुआ था और बेहद न्यूड मेकअप किया था।

फैशन गेम में परफेक्ट

इस आउटफिट के साथ सोनम कपूर ने ब्लैक हील्स पहना था। कहना गलत नहीं होगा कि सोनम कपूर हमेशा की तरह फैशन गेम में टॉप पर नजर आईं।

कैप्शन

सोनम कपूर ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- मेरा हैंडसम डेट जो खुद भी क्रिएटिव टैलेंट और इनोवेशन का पक्ष लेते हैं। उन्हें लगता है कि वे हमेशा साथ-साथ चलते हैं। कला, इंजीनियरिंग या विज्ञान में कुछ भी नया बनाने के लिए अद्भुत कल्पना की आवश्यकता होती है। हम सब रचनाकार हैं।'

कंपनी की तारीफ

एक और कैप्शन में सोनम कपूर ने लिखा है- मुंबई में एप्पल का शानदार स्टोर लॉन्च हुआ। लेकिन सबसे अधिक प्रभावित एप्पल लीडरशिप और उनके द्वारा बनाई गई टीम से हुई। कंपनी की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।'

कई सेलेब्स ने की तारीफ

सोनम कपूर के लुक्स की इंस्टाग्राम पर कई सेलेब्स ने भी तारीफ की। भूमि पेडनेकर ने तस्वीरों पर कई इमोजी बनाए। उनके अलावा भी कई सेलेब्स ने उनकी तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X