..................... Sonam Kapoor's wedding lehenga displayed in 'NMACC', you will be surprised to know its specialty - Hindi Filmibeat

नीता अंबानी ने मंगाया सोनम कपूर की शादी का लहंगा, 90 लाख का ये लहंगा हुआ था 6 महीनों में तैयार

sonam kapoor

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा कही जाती हैं. उनके फैशन सेंस के करोड़ों लोग दीवाने हैं. उनके आउटफिट्स और एसेसरीज की च्वॉइस हमेशा लोगों को दंग कर देती है. लोगों में उनके फैशन को लेकर क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में मुंबई में हुए 'NMACC' में उनके आउटफिट की प्रदर्शनी की गई.

दरअसल, 31 मार्च, 2023 को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अंबानी फैमिली ने भारत का पहला मल्टी-आर्ट सेंटर 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' लॉन्च किया, जो 'Jio वर्ल्ड सेंटर' में स्थित है. दुनिया भर में भारतीय प्रतिभाओं को दिखाने के लिए मल्टी-आर्ट सेंटर बनाया गया है. इसमें विजुअल आर्ट दिखाने के लिए 'द स्टूडियो थियेटर', 'द ग्रैंड थिएटर' और 'द क्यूब' हैं. इसके अलावा, इस सेंटर में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा.

सोनम कपूर ने इसी से जुड़ी एक पोस्ट 2 अप्रैल, 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की. पोस्ट में सोनम ने अपनी वेडिंग ड्रेस की एक झलक साझा की, जिसे 'NMACC' में प्रदर्शित किया गया है. बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी की थी. अपनी शादी के लिए सोनम ने फेमस डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल लहंगा पहना था. सोनम की वेडिंग ड्रेस को पूरा करने में लगभग छह महीने लगे थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम की लहंगा-चोली का कपड़ा हाथ से बुना हुआ है जिसे सोने और रेशम के धागे से बनाया गया है. यह ड्रेस मध्य प्रदेश के महेश्वर में बनाया गया था. इस पर असली सोने और चांदी के धागों से कलाबट्टू कढ़ाई की गई थी. सोनम के इस खास वेडिंग ड्रेस की कीमत करीब 70-90 लाख रुपए है.

Read more about: sonam kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X