सोनम कपूर ने अर्जुन कपूर के काले कारनामों का किया पर्दाफाश, बोली- ‘मेरे भाई ने मेरी सहेलियों को…

करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण हमेशा कुछ ना कुछ दिलचस्प लेकर आता है। यहां पर कई सारे सेलिब्रिटीज अपने जीवन के बड़े से बड़े राज खोल देते हैं। आज तक कोई शायद ही ऐसा होगा जो की करण जौहर के सवालों से खुद को बचा पाया होगा। कॉफी विद करण के सातवें सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल जब सोनम कपूर ने कारण के एक सवाल पर अपने भाई एक्टर अर्जुन कपूर की सभी के सामने पोल खोल दी थी। एक्ट्रेस ने यह भी कह दिया था कि उनके भाई से शायद ही उनकी कोई दोस्त बची होगी।
सोनम कपूर ने खोली अर्जुन की पोल
सोनम कपूर ने अपने भाई अर्जुन कपूर को रोस्ट किया। जिसके चलते अर्जुन भी शर्म से लाल हो गए। दरअसल करण जौहर ने सोनम कपूर से सवाल किया कि अर्जुन कपूर आपकी कितनी दोस्तों के साथ सोए हैं? जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया और हर किसी को हैरान कर दिया। सोनम ने इस पर कहा कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती, लेकिन मेरे सभी भाइयों से कोई नहीं बच पाया। एक्ट्रेस का ऐसा जवाब सुनते ही अर्जुन भी काफी शॉक रह गए थे।
सोनम के सगे भाई हर्षवर्धन भी शो में थे मौजूद
यहां तक कि करण जौहर भी इस इस जवाब को सुनकर दंग रह गए और उन्होंने कहा कि तुम्हारे भाई कैसे हैं? जिस पर अर्जुन ने भी सोनम कपूर को नहीं छोड़ा और कहा कि वह कैसी बहन है जो अपने भाई के बारे में ही ऐसा बोलती हैं। इस एपिसोड के दौरान सोनम कपूर और अर्जुन के अलावा हर्षवर्धन भी नज़र आए। हर्षवर्धन, सोनम के सगे भाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
