67 साल के अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने फिटनेस के राज से उठाया पर्दा, इन चीज़ों से करते हैं परहेज

Anil Kapoor, Sonam kapoor

Anil Kapoor Fitness Secret Revealed: जब भी किसी फिट और हैंडसम एक्टर की बात होती है तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा अनिल कपूर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अनिल कपूर की उम्र 67 साल की हो चुकी है और इसके बावजूद भी आज भी वह अपने दामाद आनंद आहूजा से भी कहीं ज्यादा यंग दिखाई देते हैं। उनकी फिटनेस देखकर हर किसी के मन में सवाल उठता है कि आखिर अनिल कपूर की फिटनेस का राज क्या है। अब इस पर से उनकी बेटी सोनम कपूर ने पर्दा हटा दिया है।

दरअसल, आपको बता दें कि हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर की लाइफ स्टाइल को लेकर खुलासा किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया कि उनके परिवार में किस तरीके का ट्रेडीशन फॉलो किया जाता है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता शराब और सिगरेट जैसी चीजों का सेवन नहीं करते। यही वजह है कि आज भी वह इस उम्र में इतनी ज्यादा फिट और हैंडसम नजर आते हैं।

इतना ही नहीं इस इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने बोनी कपूर के लाइफस्टाइल को लेकर भी खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें खाने का काफी शौक है और कभी कबार वह ड्रिंक भी किया करते हैं। सोनम कपूर ने अपने चाचा संजय कपूर को लेकर भी बताया कि वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं और बहुत ज्यादा फिटनेस फ्री भी हैं।

इसी दौरान सोनम कपूर ने बताया कि उनके पिता अनिल कपूर शराब और सिगरेट से हे परहेज नहीं करते हैं बल्कि डाइट का भी भरपूर ध्यान रखते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी मां भी लाइफस्टाइल को मेंटेन रखने के लिए काफी कुछ करती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां सुनीता कपूर हेल्थ को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं। उनके पिता को कई बार चीट मील खाना बहुत पसंद है लेकिन उनकी मां बहुत इंडियन वूमेन की तरह रहती हैं। ज्यादा खाने से कंट्रोल रखती हैं और उनकी डाइट का सबसे ज्यादा ध्यान रखती हैं।

अगर हम अनिल कपूर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था। इस फिल्म के दौरान उन्होंने रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाया था। पिता के किरदार में भी वह काफी ज्यादा हैंडसम और स्टाइलिश नजर आ रहे थे। इसी के अलावा हाल ही में अनिल कपूर को सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ में भी देखा जा चुका है।

Read more about: anil kapoor sonam kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X