जब 5 साल छोटे एक्टर संग किसिंग सीन के लिए सोनम कपूर ने दिखाए नखरे, पिता अनिल के कहने पर...

Sonam Kapoor Shahid Kapoor

Sonam Kapoor Refused To Do Kissing Scene: सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दे कि उन्हें उनके स्टाइल की वजह से भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसी के अलावा सोनम कपूर ने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है जिनमें वह किसिंग सीन भी दे चुकी हैं। लेकिन आपको बता दें कि सोनम कपूर ने एक बार अपने से 5 साल बड़े एक्टर के साथ किसिंग सीन देने से मना कर दिया था।

दरअसल हम बात कर रहे हैं शाहिद कपूर की। सोनम कपूर ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'मौसम' में साथ में काम किया था। यह बात साल 2010 की है जब पंकज कपूर ने फिल्म में शाहिद कपूर और सोनम कपूर के बीच लिप लॉक सीन रख दिया था। खबरों के अनुसार एक आउटडोर शूट के वक्त आखिरी समय पर सोनम कपूर से शाहिद कपूर के साथ किसिंग सीन देने को कहा गया।

लेकिन जब सोनम कपूर को इस किसिंग सीन के बारे में पता चला तो वह काफी हैरान हो गई। इसके बाद उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया क्योंकि जब इस फिल्म को साइन किया गया था तो ऐसे किसी भी सीन का जिक्र नहीं किया गया था। एक सोर्स ने तो यह भी बताया था कि जब डायरेक्टर पंकज कपूर ने सोनम को इसके बारे में बताया तो एक्ट्रेस ने मना कर दिया।

कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि इस किसिंग सीन को शाहिद कपूर के कहने पर रखा गया था। पंकज कपूर के लाख बोलने के बावजूद भी सोनम कपूर ने इस सीन को करने में हामी नहीं भरी। तब जाकर उनके पिता अनिल कपूर को बुलाया गया और तब भी एक्ट्रेस नहीं मानी। फिल्म में ऐसा कोई भी किसिंग सीन नहीं फिल्माया गया और इस रिपोर्ट को भी एक्ट्रेस ने अफवाह बता दिया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनम कपूर की उम्र 38 साल है तो वहीं शाहिद कपूर की 43 साल की उम्र है। इस बात से पता चलता है कि दोनों के बीच में 5 साल का अंतर है। हालांकि सोनम कपूर को कभी भी किसी और इंटिमेट सीन देने से परहेज नहीं रहा। फिल्म आयशा में भी उन्होंने अभय देओल के साथ में किसिंग सीन दिया और एक्टर ने उन्हें एक अच्छी किसर भी बताया था।

Read more about: sonam kapoor shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X