विदेश में किया वेट्रेस का काम, 35 किलो वजन घटाकर बनी एक्ट्रेस, नहीं मिली सफलता तो बिजनेसमैन से कर ली शादी

Sonam Kapoor Struggling Days: आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनके पिता ने दशकों तक बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया और उनके तू बॉलीवुड के एक मशहूर प्रोड्यूसर हैं। अगर हम इस एक्ट्रेस के चाचा की बात करें तो वह भी एक्टर है। दरअसल हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर की। उन्होंने भी परिवार के नक्शे कदम पर चलकर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई। लेकिन जब उन्हें उस तरीके की सफलता हासिल नहीं हुई तो उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

Sonam Kapoor Once Working As A Waitress In Singapore Lost 90 Kgs Weight For Become Actress

कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं सोनम कपूर

9 जून 1985 में सोनम कपूर का मुंबई में जन्म हुआ था। वह बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बड़ी बेटी हैं। फिल्मी परिवार में वह बड़ी हुई और शुरू से उनका कोई भी एक्ट्रेस बनने का इरादा नहीं था। वह राइटिंग और फिल्म निर्माण की दुनिया में ज्यादा दिलचस्पी रखती थी।

विदेश में एक्ट्रेस के तौर पर किया काम

सोनम कपूर ने अपनी पढ़ाई सिंगापुर से की और यहां पर वह इंडिपेंडेंस बनने की कोशिश करती थी। इसी के चलते एक रेस्टोरेंट में उन्होंने वेट्रेस के तौर पर भी काम किया। लेकिन कुछ ही वक्त बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि कई इंटरव्यू में इस पर एक्ट्रेस बात कर चुकी है कि इस अनुभव से उन्हें जीवन में कई जरूरी सबक मिले हैं।

कभी 90 किलो हुआ करता था सोनम कपूर का वजन

बहुत कम लोगों को पता है कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सोनम कपूर का सबसे बड़ा स्ट्रगल उनका बढ़ता हुआ वजन हुआ करता था। दरअसल उन्हें ए पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और अन्य हार्मोनल समस्याएं थी। जिसके चलते उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था और एक समय पर उनका वजन 90 किलो तक पहुंच चुका था।

संजय लीला भंसाली ने सोनम कपूर को दी एक्ट्रेस बनने की सलाह

तभी सोनम कपूर की मुलाकात संजय लीला भंसाली से हुई और एक्ट्रेस को उन्होंने फिल्म ब्लैक में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम दिया। लेकिन संजय लीला भंसाली ने सोनम कपूर में एक्ट्रेस बनने की संभावना देख ली थी और उन्हें एक्टिंग के फील्ड में आने के लिए प्रेरणा दी।

संजय लीला भंसाली की बात मानकर सोनम ने भी अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और लंबे वक्त तक डाइट के साथ-साथ वर्कआउट के जरिए उन्होंने 35 किलो वजन कम कर लिया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने की शुरुआत की और बॉलीवुड में कदम रखने का फैसला ले लिया था।

सोनम कपूर का करियर

सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से रणबीर कपूर के साथ डेब्यू किया था। रणबीर कपूर ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल नहीं पाई थी। हालांकि सोनम कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का ध्यान खींच लिया था।

इसके बाद सोनम कपूर ने दिल्ली 6, आई हेट लव स्टोरी, आयशा और मौसम जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने शुरुआती करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे और 2013 में उनके करियर का बड़ा मोड़ आया। उनकी फिल्म रांझणा आई तो लोगों ने उनको काफी सराहा। उसके बाद भाग मिल्खा भाग और प्रेम रतन धन पायो जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी वह नजर आ चुकी है।

सोनम कपूर की निजी जिंदगी

कई फिल्में सफल होने के बावजूद भी सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास सफलता हासिल नहीं हो पाई। लगातार असफल फिल्मों के बाद में उन्होंने 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने निजी जिंदगी पर ध्यान दिया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। 2022 में उनके बड़े बेटे वायु का जन्म हुआ और दूसरे बेटे का जन्म कुछ समय पहले ही हुआ है।

Read more about: sonam kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X