जब एक ही बार में 40 समोसे खा गई थीं Sonam Kapoor, जानें पूरा किस्सा

Sonam Kapoor Ate 40 Samosa In One Time

Sonam Kapoor Ate 40 Samosa In One Time: सोनम कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी भी हैं। भले ही अब वह फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। एक बार जब वह 'द कपिल शर्मा' शो में पहुंची थी तो उन्होंने खुलासा किया था कि वह एक बार में 40 समोसे खा गई थी।

हर किसी को पता है कि अगर कोई भी बॉलीवुड स्टार कपिल शर्मा के शो पर आता है तो कॉमेडियन उनसे मजे लेते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही एक बार जब सोनम कपूर शो में पहुंची थी तो काफी सारे मजेदार सवाल कपिल शर्मा ने उनसे पूछे थे। जिसमें उन्होंने पूछा कि हमने सुना है कि आपने एक बार में 40 समोसे खा लिए थे।

तब इस पर सोनम कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि हां, लेकिन वो मिनी कॉकटेल समोसे थे। सोनम की इस बात को सुनने के बाद में वहां पर मौजूद हर कोई हंसने लगा और कपिल शर्मा के शो पर मौजूद लोग हैरान भी हुए थे। बता दें कि इस शो के दौरान सोनम ने अपनी वजन कम करने की जर्नी को भी शेयर किया।

सोनम कपूर ने इस दौरान बताया था कि जब वह बोर्डिंग स्कूल में थी तो वह जंक फूड खाया करती थी। इसीलिए बहुत ज्यादा मोटी हो गई थी। हालांकि आपको बता दें कि शादी के बाद भी सोनम कपूर का वजन काफी बढ़ा हुआ देखा जा सकता है। लेकिन पहले से उन्होंने अपने वजन को भी काफी मेंटेन किया है।

More from Filmibeat

Read more about: sonam kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X