Sonam Kapoor के सर चढ़कर बोला घमंड , कहा- 'मैं अनिल की बेटी हूं, जो चाहूं वो मिलेगा, फिल्में भी..

Sonam Kapoor Video: जब भी बात आती है कॉन्ट्रोवर्सीज की तो सोनम कपूर का नाम जरूर लिया जाता है। एक्ट्रेस अपने बयानों से अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं। शुरुआत में जब सोनम ने बॉलीवुड में कदम रखा था, तब वह एक बेबाक अभिनेत्री थीं और बिना किसी डर के अपनी बात रखती थीं।
हालांकि, अब भी कुछ ज्यादा नहीं बदला है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सोनम कपूर एक स्टार किड होने का दावा करती थीं और बताती थीं कि कैसे इंडस्ट्री में उनके लिए चीजें काफी आसान हैं, जिससे कई लोग परेशान हो जाते हैं।
रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से डेब्यू करने वाली सोनम ने दिखाया कि वह अनिल कपूर की बेटी हैं और चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुई हैं। मेरी पहली फिल्म संजय लीला भंसाली के साथ थी, दूसरी फिल्म राकेश ओम प्रकाश मेहरिया के साथ थी, सबसे बड़े सितारों के साथ काम किया, और मैं सिर्फ एक सुंदर चेहरे से कहीं ज्यादा हूं।
सोनम का अपने सरनेम के बारे में डींगें हांकने वाला यह पुराना वीडियो नेटिज़न्स को पसंद नहीं आ रहा है और वे सोनम को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं, और उन्हें बेवकूफ कह रहे हैं। खैर, ऐसे कोई भी स्टार किड्स नहीं हैं जो इस तरह से स्टारकिड होने के घमंड का खुलेआम प्रचार करता हो, लेकिन सोनम तो सोनम हैं और उन्हें एक स्टार किड होने के फैक्ट को गर्व के साथ स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।
एक्ट्रेस अभी अपने बेटे वायु के जन्म बाद छुट्टी पर हैं, हालांकि बीत साल उनकी एक फिल्म आई थी 'ब्लाइंड' लेकिन ये फिल्म कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। इस फिल्म में उन्होंने एक डिटेक्टिव की भूमिका निभाई थी, जो कुछ भी देखने में असमर्थ है। लेकिन जल्द ही दिवा अपनी बहन रिया कपूर की फिल्म के साथ वापसी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications