Sonam Kapoor के दिल में उमड़ा पाकिस्तान के लिए प्यार? कहा- 'हमारे पूर्वज वहां से हैं, इसलिए मैं जाना चाहती हूं

Sonam Kapoor Controversial Video: सोनम कपूर जिन्हें लोग स्टाइल आइकन मानते हैं लेकिन कभी-कभार वो कुछ ऐसा कह देती हैं कि वो विवादों का हिस्सा बन जाती हैं। ऐसा ही एक बयान उन्होंने साल 2019 में दिया था, जिसे लेकर उन्हें खूब लताड़ा गया था। आज हम आपको उसी बयान के बारे में बताने जा रहे हैं।
बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन सोनम कपूर सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बयानों और पर्सनल लाइफ के लिए भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्होंने एक बार अपने परिवार की वो पोल खोल दी जिसे बारे में बताने से खुद उनका परिवार भी कतराता है।
सोनम का वीडियो वायरल
साल 2019 में सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो 'हाफ सिंधी और हाफ पेशावरी' हैं। यानी उनकी फैमिली का एक हिस्सा सिंधी समुदाय से जुड़ा है और दूसरा हिस्सा पेशावर (अब पाकिस्तान में) से।
इस वीडियो में सोनम ने कहा था कि मेरा परिवार दरअसल पेशावर और कराची से है। मैं अपने परिवार की भारत में पैदा हुई दूसरी जनरेशन हूं। हम हैं तो भारतीय लेकिन हमारे पूर्वज पाकिस्तान से हैं और मैं एक पिशोरी हूं और एक सिंधी हूं और सिंधी इस वक्त भारत का हिस्सा नहीं है। इसलिए मैं वहां जाना चाहती हूं।
लोगों ने किया ट्रोल
सोनम कपूर का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। एक यूजर ने कहा- 'सैकेंड जनरेशन इंडियन? 1947 से पहले पेशावर और सिंध भारत का ही हिस्सा था।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'इसे तुरंत भेजो पाकिस्तान', तीसरे यूजर ने लिखा- 'तो ये लंदन में क्यों रहती हैं, पाकिस्तान क्यों नहीं जातीं।' एक यूजर ने तो यह भी कह दिया- 'हमारे पूर्वज भी सिंध से आते हैं, जो अब भारत का हिस्सा नहीं है, लेकिन हम उस धरती का सम्मान करते हैं, जिसने हमें रहने को घर और अपने भगवान को मानने की इजाजत दी।'
आपको बता दें, सोनम के पिता अनिल कपूर, बॉलीवुड के सुपरस्टार, का जन्म मुंबई में हुआ था। लेकिन कपूर परिवार की जड़ें पेशावर से जुड़ी हुई हैं। उनकी मां सुनीता कपूर, सिंधी कम्युनिटी से आती हैं।
सोनम की पर्सनल लाइफ
सोनम कपूर ने 2018 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की। शादी के बाद वह लंदन और मुंबई, दोनों जगह रह रही हैं। 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर सोनम अक्सर अपने फैमिली मोमेंट्स और फैशन स्टाइल शेयर करती रहती हैं।
सोनम का फिल्मी सफर
सोनम कपूर ने 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर अभी फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी फैमिली लाइफ पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications