एक-दूसरे तो देखना तक पसंद नहीं करतीं ये एक्ट्रेस, 10 जबरदस्त कैट फाइट, Shocking किस्सा
हाल ही में बॉलीवुड में एक जबरदस्त कैट फाइट शुरू हो गई है। एक बयान से शुरू हुआ सिलसिला बद से बदतर ही बनता चला जा रहा है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर और कंगना रनौत की लड़ाई का। हाल ही में जब विकास बहल पर लगाए गए कंगना रनौत के आरोपों वाला मामला गर्माया तो सोनम बीच में कूद पड़ीं उन्होंने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि यह मामला काफी निराशाजनक है। हालांकि कभी कभी कंगना की बातों को गंभीरता लेना मुश्किल हो जाता है। लेकिन वह काफी बेबाकी से अपनी बात रखती हैं।
[अक्षय कुमार की 3 फिल्में फाइनल, मिली एक और जबरदस्त फिल्म, थोड़ा सा ट्विस्ट]
कंगना रनौत को सोनम का यह बयान कुछ खास पसंद नहीं आया। उन्होंने सोनम को इस बयान के लिए आड़े हाथों लिया और कहा, यह कहने का मतलब क्या था कि कंगना को गंभीरता से लेना मुश्किल है? मैं अपनी जो भी मी टू स्टोरी शेयर की है, उसे लेकर मेरे बारे में राय बनाने का हक सोनम कपूर को किसने दिया? सोनम कपूर के पास क्या लाइसेंस है कि वह कुछ महिलाओं पर यकीन करें और कुछ पर नहीं?

कंगना का गुस्सा यहीं नहीं थमा उन्होंने आगे कहा कि कंगना ने आगे कहा, 'मुझे मेरे पिता की वजह से नहीं जाना जाता है। सोनम कपूर को ना ही महान अदाकारा माना जाता है, ना ही वह दमदार वक्ता हैं।' वहीं इसके बाद सोनम ने बवाल बढ़ता देख सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया और बयान तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगा डाला। उन्होंने बिना नाम लिए शांति से बात सुलझाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 'हमें एक-दूसरे को ऊपर उठाने में मदद करनी चाहिए न कि नीचे खींचने में।' बहरहाल, ये कैट फाइट तो लंब चलने वाली है।
वैसे बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो किसी न किसी वजह से एक-दूसरे से नाराज हैं और आलम ये है कि एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करतीं। आगे जानें ऐसी ही एक्ट्रेसेस और विवादों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











