Sonam Kapoor : लाख कोशिशों के बावजूद सोनम कपूर को नहीं मिल पायी थी YRF की यह फिल्म

sonam kapoor

बॉलीवुड डीवा और स्टार किड सोनम कपूर बचपन से ही फिल्मों के सेट और फिल्मी पार्टियों का चक्कर लगाया करती रहती थी। अनिल कपूर की बेटी होने की वजह से सोनम कपूर को बचपन से ही कई बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स के बारे में जानने का मौका मिला है। लेकिन इसके बावजूद सोनम कपूर को यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बन रही किसी फिल्म का हिस्सा बनने में काफी मेहनत करनी पड़ी है। हालांकि इतनी मेहनत करने के बावजूद सोनम इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई और नवोदित एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को इस फिल्म में कास्ट कर लिया गया था। यहां जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं वह 'रब ने बना दी जोड़ी' है। जी हां, शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' जिसमें शाहरुख खान उर्फ सुरिंदर साहनी को अपनी ही बीवी से प्यार हो जाता है।

साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में सोनम कपूर ने डेब्यू किया था। इसके अगले साल ही फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा एक नये चेहरे की तलाश कर रहे थे। सोनम कपूर ने 'सांवरिया' रिलीज होने के बाद फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए भी ऑडिशन दिया था। इस बारे में सोनम कपूर ने एक बार बताया था, "उस समय मैं फिल्म 'दिल्ली 6' की शूटिंग के लिए जयपुर में थी। वहां से मुंबई आकर मैंने ऑडिशन दिया था।" सोनम आगे बताती हैं, "फाइनल ऑडिशन के दिन आदित्य चोपड़ा ने कहा कि मेरे अलावा एक और एक्ट्रेस को इस रोल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।"

आदित्य चोपड़ा ने फाइनल ऑडिशन के बाद सोनम कपूर से कहा, "अगर उस एक्ट्रेस का ऑडिशन ज्यादा अच्छा होता है तो उसे ही फिल्म में फाइन किया जाएगा।" आदित्य चोपड़ा 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए किसी नये चेहरे को साइन करना चाहते थे। इस बात का जिक्र उन्होंने डॉक्यूमेंट्री 'द रोमांटिक्स' में भी किया है। सोनम कपूर ने कहा, 'सांवरिया' के बाद उन्होंने 'दिल्ली 6' साइन कर लिया है। इस बात की जानकारी आदित्य चोपड़ा को हुई। इसलिए फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में आदित्य चोपड़ा ने अनुष्का शर्मा को ही फाइनल किया।

Read more about: sonam kapoor aditya chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X