#Cannes2016 - रेड कार्पेट पर सोनम कपूर..ऐश्वर्या राय को शानदार टक्कर..
आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और सोनम कपूर कान्स 2016 में पहुंची। कान्स के रेड कार्पेट पर सोनम की खूबसूरती देखने लायक थी। हमेशा की तरह अपनी लुक पर एक्सपेरीमेंट और कुछ हटकर करने वाली सोनम कपूर इस बार भी कुछ वैसी ही नजर आई।
सोनम कपूर दिखने में काफी खूबसूरत और प्यारी लग रही थी। एक दिन पहले ही ऐश्वर्या राय भी कान्स के रेड कार्पेट पर चली थीं और गोल्डन गाउन में ऐश की खूबसूरती देखने लायक थी लेकिन सोनम कपूर ने भी कहीं से भी निराश नहीं किया।

सबसे अलग और क्यूट अंदाज में सोनम की जितनी तारीफ की जाए कम है।व्हाइट गाउन में सोनम का स्टाइल का स्टाइल काफी जुदा है शानदार है..कहना पड़ेगा उन्होंने ऐश को शानदार टक्कर दी।
आपको बता दें कि सोनम कपूर पिछले 6 सालों से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल में जा रही हैं। कभी फैशन गुरू से उन्हें अपने लुक के लिएतारीफ मिली तो कभी आलोचना । लेकिन सोनम कपूर को कहां इससे फर्क पड़ता है उन्हें जो अच्छा लगता है वैसा लुक अपनाती हैं किसी की परवाह नहीं करती।
देखिए सोनम कपूर की कान्स 2016 रेड कार्पेट की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications