भारत से दूर UAE में कुछ इंज्वॉय कर रहा कपूर परिवार, कारण भी है खास

By Shweta

इन दिनों पूरा कपूर खानदान UAE में इंज्वॉय कर रहा है और काफी मस्ती भी कर रहा है। जी हां इसका कारण भी खास है। दरअसल मोहित मारवाह की शादी में पूरा परिवार पहुंचा हुआ है। अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि मोहित मारवाह अनिल कपूर की बहन के बेटे हैं मतलब अर्जुन कपूर और सोनम कपूर के कजिन हैं।

इनकी आपस में बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग है इसलिए ये बहुत ही ज्यादा मस्ती कर रहे हैं। शादी में श्रीदेवी भी अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ गई हुई हैं। हालांकि जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म धड़क की शूटिंग की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाई हैं।

sonam-kapoor-arjun-kapoor-sridevi-and-other-stars-at-mohit-marwah-sangeet-ceremony

संजय कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर कीं। सभी मोहित मारवाह के संगीत में काफी मस्ती करते नजर आए हैं।खुद मोहित मारवाह और उनकी मंगेतर भी साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। श्रीदेवी हमेशा की तरह इन तस्वीरों में सबसे अलग अंदाज में नजर आ रही हैं तो खुशी कपूर की जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी।

पॉपुलर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की। आगे की स्लाइड पर आप भी देखिए मोहित मारवाह के संगीत की तस्वीरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X