शादी को 1 घंटा नहीं हुआ, हुकुम चलाने लगीं सोनम, पति की हालत खराब, देखकर चौंक जाएंगे
Recommended Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ आज शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों ने गुरुद्वारे में पारंपरिक तरीके से सभी परिवारजन और दोस्तों के बीच शादी की। शादी से तस्वीरें भी बाहर आ चुकी हैं, जहां सोनम और आनंद साथ साथ दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि यह जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है। वहीं शादी के बाद की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इनमें से एक तस्वीर सोनम और आनंद के केक की भी है। केक की तस्वीर को देखते ही सब चौंक गए।
[First LOOK: शादी में बंधे सोनम कपूर- आनंद आहूजा- शादी के बाद की पहली तस्वीर.. देंखे यहां]
इस केक में दुल्हन है तो अपने पति को कॉलर पकड़ कर घसीट रही है। दूल्हा-दुल्हन की इस खींचातानी को किसी ने केक के बहाने मसखरे अंदाज में पेश किया है। मजाकिया अंदाज में ये भी कहा जा रहा है कि दूल्हन सोनम कपूर अपने पति आनंद पर कुछ ऐसे ही हुकुम चलाने वाली हैं। खैर! सोनम कपूर और आनंद आहूजा का रिश्ता भी कुछ ऐसी ही प्यार भरी खींचतान से बना है।

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की प्यार भरी बातें भी सुनाई दे रही हैं। इस वीडियो में ये भी पता चला कि सोनम आनंद को प्यार से बाबू कहकर बुलाती हैं। दोनों के वीडियो और तस्वीरों से साफ जाहिर है कि ये दोनों मेड फॉर इच अदर हैं और साथ में बेहद शानदार नजर आते हैं। आगे देखें शादी के बाद की बेहतरीन तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications