सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी की एल्बम, RARE तस्वीरें और दोनों का क्यूट रोमांस
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोनों ही बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों की पर्सनैलिटी और आदत दूसरों से एकदम अलग लगते हैं। हमेशा चेहरे पर मुस्कान और सोनम कपूर की क्यूट आवाज़। आज सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की आज दूसरी सालगिरह है। दोनों लॉकडाउन में घर पर ही एनीवर्सरी मना रहे हैं। आइए दिखाते हैं सोनम कपूर की शादी की एलब्म यानी खूबसूरत तस्वीरें।
8 मई 2018 को अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में बम्फाड़ शादी रचाई। बम्फाड़ इसीलिए, क्योंकि ग्रैंड पार्टी, बड़े बड़े सितारे और सोनम कपूर और आनंद आहूजा का क्यूट अंदाज। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की और रिसेप्शन भी मुंबई में दिया। जहां तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे। सोनम कपूर की शादी में वो सारी रस्मे हुईं जो आम घरों में भी होती है, जैसी हल्दी, मेहंदी फिर शादी और शादी में तमाम रस्में फिर रिसेप्शन।


Click it and Unblock the Notifications











