घुटनों पर गिरे सोनम के पति, तो कभी प्यार से बुलाया 'बाबू'.. सोनम की शादी की 14 बेस्ट तस्वीरें
हाल ही में सोनम कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुरू हुआ तस्वीरों का सिलसिला, एक के बाद सोनम की शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं। कभी शादी में गेस्ट बनकर पहुंचे तैमूर ने लाइम लाइट चुराई तो सोनम कपूर और आनंद आहूजा की क्यूट कैमिस्ट्री ने। सोशल मीडिया पर सोनम की शादी तो जबरदस्त वायरल हो चुकी है। शादी में पहुंचे मेहमानों से लेकर रस्में निभाते नए दूल्हा-दूल्हन तक सभी इतने शानदार दिखे कि लोग बस देखते रह गए।
[शादी को 1 घंटा नहीं हुआ, हुकुम चलाने लगीं सोनम, पति की हालत खराब, देखकर चौंक जाएंगे]
वहीं सोनम की शादी से पहले निभाई गईं रस्में भी कम हिट नहीं थीं। हम बात कर रहे हैं, मेंहदी और संगीत की रस्मों की। सोनम की मेंहदी और संगीत की तस्वीरें भी उतनी ही वायरल हुई थीं। इन शानदार तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर करोड़ों ने पसंद किया था। शादी, संगीत और मेंहदी सभी रस्मों के दौरान दुल्हन यानी सोनम कपूर की खुशी और चेहरे का ग्लो देखने लायक था। शायद यही वजह की लोगों को तस्वीरें खूब पसंद आईं।

यहां तक की सोनम और आनंद के वेंडिग केक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुईं। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का वरमाला वाला वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने पति आनंद आहूजा को बाबू कह कर बुलाती नजर आ रही हैं। बहरहाल, हम आपको दिखाने जा रहे हैं सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मेंहदी से लेकर शादी तक की बेहद खूबसूरत बेस्ट 14 तस्वीरें, ये वहीं तस्वीरें हैं जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications