इस एक्ट्रेस ने KISS पर KISS करके हिला दी थी पूरी इंडस्ट्री, बोल्ड सीन देखने के लिए ब्लैक में बिकते थे टिकट

sonam khan

बॉलीवुड में अब न्यूड सीन देना या बोल्डनेस की हद पार करना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन सोचिए कि नब्बे के दशक में इस तरह के सीन करना कितना मुश्किल होता होगा. 90 के दशक में जहां अभिनेत्री इस तरह के सीन करने से पीछे हटती थी, तो वहीं अभिनेत्री सोनम को कपड़े उतारने में कोई परहेज नहीं था. सोनम का असली नाम बख्तावर खान है. अभिनेत्री का इस तरह का नाम सुनकर यश चोपड़ा काफी हैरान हुए थे, इसलिए उन्होंने बख्तावर खान से नाम बदलकर सोनम नाम रखा था.

सोनम ने फिल्म 'विजय' के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, अपनी पहली ही फिल्म में सोनम ने बिकिनी पहनकर इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. उस समय इस तरह के सीन करना अपने आप में एक बहुत बड़ा चैलेंज माना जाता था. बताया जाता है कि मशहूर निर्माता-निर्देशक सोनम खान को अपनी फिल्म में लेने के लिए उनके घरों के चक्कर काटने लगे थे. सोनम खान को बोल्डनेस के नाम पर कई फिल्में मिलने लगी थी. सोनम बोल्ड अभिनेत्रियों के नाम पर इंडस्ट्री में जम गई और त्रिदेव और विश्वात्मा जैसी फिल्मों से रातों-रात शोहरत हासिल कर ली.

त्रिदेव के बाद सोनम ने फिल्म मिट्टी और सोना में न्यूड सींस देकर तहलका मचा दिया था. बताया जाता है कि उनका एक सीन देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लाइन लग जाती थी. सोनम ने अपनी फिल्मों में लगभग बोल्ड किरदार ही ज्यादातर निभाई है.

कुछ फिल्में करने के बाद सोनम खान अचानक से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई थी. बताया जाता है कि उन्होंने राजीव राय से शादी कर विदेश में अपना घर बसाया था और फिल्मों से हमेशा के लिए दूरी बना ली थी. तो वहीं उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से भी जुड़ा था. बताया जाता है कि एक बार फिर से सोनम खान फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने वाली है. लोग जल्द ही सोनम खान को बड़े पर्दे पर देख सकते है.

More from Filmibeat

Read more about: sonam khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X