कैलेंडर गर्ल बनाने के लिए हीरोइनों को तीन महीने तक करना होता था ये काम, फिर ऐसे होता था किंगफिशर का बिकिनी शूट
Vijay Mallya Kingfisher Calender Photo Shoot: विजय माल्या कई हजार करोड़ का घपला करने के बाद में लंदन भाग गए थे और अब सालों से वह इंडिया में नहीं है। लेकिन इसके बाद भी आज के वक्त में उनकी बातें होती हैं। मशहूर अभिनेत्री सोनाली राउत ने भी उनको लेकर कई सारे दावे किए हैं। सोनाली राउत के अनुसार विजय माल्या ने कई सारी बॉलीवुड हसीनाओं का करियर बनाया। यह भी बताया कि विजय माल्या असर जिंदगी में कैसे हैं।

विजय माल्या ने एक्ट्रेसेस का बनाया करियर
मॉडल और मशहूर अभिनेत्री सोनाली राउत ने हाल ही में बिग बॉस मराठी सीजन 6 में कदम रखा। शो से बाहर आने के बाद में उन्होंने साफ सफाई को लेकर मेकर्स की पोल भी खोल दी। उन्होंने खुलासा किया कि बिग बॉस के घर में गंदगी के कारण उन्हें स्किन एलर्जी हो गई थी। जब अभिनेत्री से सवाल किया गया कि क्या बचपन से ही वह हाइजीन को लेकर यही रवैया रखती हैं। तो उन्होंने फिल्मीबीट के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैंने यह सब विजय माल्या से ही सीखा है।
सोनाली राउत ने इस पर बात करते हुए कहा कि जब मैंने किंगफिशर कैलेंडर किया था तो मैं डॉक्टर विजय माल्या से मिली थी। वह बहुत ही क्लास ही है और उनको पार्टी करना बहुत पसंद है। किंगफिशर कैलेंडर की शूटिंग के वक्त मेरी मुलाकात टॉप क्लास लोगों से हुई जिसमें विजय माल्या भी थे। जिनसे मैं बहुत प्रभावित हुई थी। वह बहुत ही दरियादिल इंसान है। उन्हें इस बात से कोई भी मतलब नहीं है कि लोग क्या सोचेंगे। जो बोला कर दिया। वो तो पूछते हैं कि बताओ और क्या करना है। किंगफिशर के कारण हमारे करियर बने। यह बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है और इससे दीपिका से लेकर कटरीना जैसी बहुत सारी एक्ट्रेस फेमस भी हुई है।
कैलेंडर के लिए कैसे किया जाता है बिकिनी शूट?
सोनाली राउत ने बताया कि "यह बिकिनी कैलेंडर था और आपको बहुत सारी चीजों का भी यहां पर ध्यान रखना पड़ता है। मैं किंगफिशर कैलेंडर का पार्ट थी और हमें 3 महीने पहले फिटनेस, स्किन केयर और ऐसी ही ट्रेनिंग दी गई थी। उनकी तरफ से जिम भी मिला था। बालों का ध्यान रखना था। क्या खाने से लेकर कैसे रहना है यह भी बताया गया था। कैसे बात करनी है यही सब मैंने विजय माल्या से ही सीखा है।"
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि जब उन्हें किंगफिशर कैलेंडर के सूट का ऑफर मिला था तो वह काफी चबी हुआ करती थी। लेकिन यहां पर ट्रेनिंग के दौरान 3 महीने के अंदर ही उनका सारा मोटापा खत्म हो गया था। उन्हें यहां पर बेस्ट ट्रेनर प्रोवाइड किया गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने विजय माल्या से ही यह सब सीखा है कि कैसे खुद की वैल्यू की जाती है।


Click it and Unblock the Notifications