सोनाली बेंद्रे को इस एक्टर ने रात 2 बजे किया था कॉल और कहा 'मेरे साथ भाग चलो', घबरा गईं थीं..

एक दौर था जब सोनाली बेंद्रे और सुनील शेट्टी जैसे सितारे इंडस्ट्री में छाए थे और लोग उनकी एक झलक देखने लिए बेकरार रहते थे। अक्सर उनकी फिल्में सामने आकर धमाका कर देती हैँ। लेकिन इस वक्त एक किस्सा काफी चर्चा में है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है।
अगर आपसे ये कहा जाए कि सोनाली बेंद्रे को सुनील शेट्टी ने राज 2 बजे फोन किया और कहा कि चलो भाग चलते हैं? तो इसपर आपकी क्या राय होगी, चौंक गए ना आप? लेकिन इसको लेकर एक खुलासा खुद सोनाली बेंद्रे ने किया है।
दरअसल ये वो दौर था जब दोनों सितारों ने साथ में फिल्में की थीं और उनकी केमेस्ट्री को इतना पसंद किया गया था कि उनके अफेयर के चर्चे होने लगे थे। हालांकि सोनाली काफी घबराई हुईं थीं।
अभिनेत्री ने बताया कि रात के करीब 2 बजे थे और उनके फोन की घंटी बजती है, वो फोन रिसीव करती हैं तो सामने से आवाज आती है, मैं सुनील शेट्टी बोल रहा हूं, मेरे साथ भाग चलो। हालांकि ये सुनील शेट्टी नहीं थे।
सोनाली बेंद्रे ने कहा इतनी रात को कोई पागल फोन करके ये बात कह रहा था। उन्होने बताया कि इस तरह के कई कॉल्स आते थे और लोग पूछते थे कि दोनों कि बीच कुछ चल रहा है। सोनाली बेंद्रे सिंगल थीं लेकिन सुनील शेट्टी उस वक्त शादीशुदा थे।
सोनाली को इस बात की टेंशन थी कि उनकी पर्सनल जिंदगी में इस अफवाह से क्या असर पड़ रहा होगा। हालांकि सुनील शेट्टी की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन इतना पक्का के कई लोगों को इस मजेदार किस्से के बारे में कुछ पता नहीं होगा। वर्तमान की बात करें तो सुनील शेट्टी इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स को लेकर छाए रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











