सोनाली बेंद्रे ने करवाया कैंसर के बाद फोटोशूट, देखकर फैन्स की आंखें भर आईं
Recommended Video

कैंसर से लड़ने के बाद, सोनाली भारत काफी समय पहले ही भारत आ गई थीं। हालांकि अभी उन्हें अपने आखिरी सेशन के लिए वापस अमरीका जाना है। इस बीच सोनाली बेंद्रे ने एक शानदार फोटोशूट करवाया है। इसे देखकर फैन्स की आंखें भर आईं। वो खुश भी हैं और सोनाली पर उन्हें गर्व भी है। इस फोटोशूट में उनकी सर्जरी के निशान भी दिखाई दे रहे हैं और सोनाली ने इस बारे में खुलकर बात की है।
सोनाली ने बताया कि अब मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मैं ये चिंता नहीं करती हूं कि मैं टू पीस कैसे पहनूंगी या फिर मैं मोटी दिख रही हूं। उन्होंने बताया कि वो अपने शरीर को अब आराम देना चाहती हैं क्योंकि उसने काफी कुछ देख लिया है। सोनाली बेंद्रे को फिटनेस और सेहतमंद खाने के लिए जाना जाता था। लेकिन अब उनका मानना है कि मैं अपने शरीर के साथ खुश हूं।
सोनाली बेंद्रे ने साथ ही ये भी बताया कि अब वो अपने शरीर पर किसी तरह का प्रेशर नहीं डालती हैं। बल्कि उसके लिए गैर ज़रूरी चीज़ें भी नहीं तय करती हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड में हाल ही में बीमारियों की खबर ने फैन्स का दिल तोड़ा। सोनाली बेंद्रे के कैंसर की खबर ने उन्हें विचलित किया।
वहीं दूसरी तरफ, इरफान खान भी कैंसर से जूझ रहे थे और अपना इलाज करवाने विदेश गए। इसके बाद ऋषि कपूर ने भी फैन्स को अपनी बीमारी की सूचना दी। लेकिन अब धीरे धीरे हर कोई स्वस्थ हो रहा है और फैन्स अपने चहेते सितारों को स्क्रीन पर वापस देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











