आदिपुरुष में रावण की पत्नी मंदोदरी के 2 मिनट के रोल के लिए एक्ट्रेस ने ली लक्षमण के बराबर फीस

Sonal Chauhan Fees In Adipurush For Mandodari Role

जैसे ही प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर आई वैसे ही काफी ज्यादा विवादों से घिर गई. यहां तक कि फिल्म में डायलॉग से लेकर हनुमान जी और इंद्रजीत के लुक पर भी लोगों ने खूब सवाल उठाए. इस फिल्म में बजरंगबली हनुमान के द्वारा काफी छपरी डायलॉग बोले गए और इसे सुन हर कोई गुस्से से बौखला गया. इन दिनों फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है और कई सारे राज्यों में तो इस फिल्म को बैन करने की भी मांग उठाई जा रही है.

सोनल चौहान ने निभाया मंदोदरी का किरदार

इतना ही नहीं एक तरफ तो फिल्म को लेकर इतना ज्यादा विवाद फैला हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. बता दें कि फिल्म में सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया और इसी वजह से उनको भी काफी ट्रोल होना पड़ा. लेकिन उन्हीं की पत्नी मंदोदरी का किरदार जन्नत फेम अभिनेत्री सोनल चौहान ने निभाया. लेकिन इस फिल्म में मंदोदरी ने जो भी डायलॉग बोले हैं वह सभी रामायण से बिल्कुल भिन्न है.

रामायण से एकदम भिन्न दिखा मंदोदरी का रोल

जब भी हमारे जहन में रामायण का विचार आता है तो हमेशा रामानंद सागर की रामायण हमारे आंखों के सामने आ जाती है. रामानंद सागर की रामायण में दर्शाया गया कि मंदोदरी बार-बार रावण और लंका को श्री राम से युद्ध करने के लिए रोका करती है. उसे भान हो जाता है कि श्री राम कोई साधारण व्यक्ति नहीं है. लेकिन अगर अब आदि पुरुष फिल्म की बात करें तो आपको बता दें कि इस फिल्म में मंदोदरी को रावण के युद्ध पर जाने से पहले ही विधवा के रूप में सफेद साड़ी पहने हुए दर्शाया गया है.

कुछ मिनट के रोल के लिए मिली इतनी मोटी फीस

इसी के साथ आपको बता दें कि सोनल चौहान का इस फिल्म में सिर्फ 2 से 5 मिनट का ही रोल दिखाया गया. जिसके लिए उन्हें 1.5 करोड़ रूपए की फीस मिली. हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. कुछ खबरों की मानें तो सोनल की फीस फिल्मी किरदार निभा रहे हैं लक्ष्मण सनी सिंह के बराबर ही दी गई है. तो वही सनी सिल्वर पूरी फिल्म में नजर आए और सोनल को सिर्फ कुछ मिनट के लिए ही रोल के लिए इतनी मोटी रकम मिल गई.

More from Filmibeat

Read more about: sonal chauhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X