Karwa Chauth- पहली बार ये सुहागन एक्ट्रेस मनाएंगी करवा चौथ, 2024 में ही बनी थी दुल्हन..

Bollywood Celebs First Karwa Chauth- आज करवा चौथ है और हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री के सितारे इस त्योहार को कितनी शानदार तरीके से मनाते हैं ये तो सभी जानते हैं।
लेकिन साल 2024 का करवा चौथ कुछ सितारों के लिए बेहद खास होने वाला है। खास इसलिए क्योंकि वो इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। हाथ में छलनी लेकर अपने पति का दीदार करने को बेकरार ये हसीना आज चर्चा में हैं।
साल 2024 को कुछ सितारों ने शादी रचाई और आज उन्होने सितारों को लेकर हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं। कौन हैं वो सितारे जो कि अपना पहला करवा चौथ आज मनाने वाले हैं।
जहीर इकबाल- सोनाक्षी सिन्हा
इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली शादी में पहला नाम जहीर-सोनाक्षी का है। इनकी शादी को लेकर कई तरह के विवादों वाली खबरें सामने आईं थीँ। इस दौरान सोनाक्षी पहली बार करवा चौथ मनाएंगी। दोनों ने 23 जून को शादी की थी।
कृति खरबंदा- पुलकिस सम्राट
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने इसी साल 15 मार्च को शादी की थी। अब दोनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। आज ये दोनों भी अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगे।
अदिति राव हैदरी- सिद्धार्थ
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने इस साल दूसरी शादी की थी। उन्होने अभिनेता सिद्धार्थ को हमसफर बनाया था। आज पहली बार वो दूसरे पति के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाएंगी।
रकुल प्रीत- जैकी भगनानी
रकुल प्रीत ने जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी 2024 को शादी की थी। इनको शानदार कपल भी कहा जाता है। दोनों के लिए स्पेशल डे है क्योंकि पहले ये करवा चौथ मनाने नजर आने वाले हैं।
तापसी पन्नू - मैथियास बो
तापसी पन्नू ने 23 मार्च 2024 को गुपचुप तरीके से बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो से शादी रचाई थी। इस साल दोनों पहली बार करवा चौथ मनाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











