सोनाक्षी सिन्हा के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस रह गए हैरान, घर पर रहकर घटाया वजन-PICS
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। सोनाक्षी की इन तस्वीरों को देखने के बाद सभी ये कहने पर मजबूर हैं कि क्या गजब ट्रांसफॉर्मेशन किया है। सोनाक्षी सिन्हा लॉकडाउन के दौरान घर पर ही हैं और वह जमकर वर्कआउट कर रही हैं और खुद को फिट रख रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कआउट फोटो में वह पहले से ज्यादा फिट दिख रही हैं। उन्होंने अपना वजन भी घटाया है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर तो फैंस भी हैरान रह गए हैं। डेब्यू के समय और अब, दोनों में काफी अंतर आ चुका है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी वर्कआउट को शेयर करते हुए लिखा कि ''जब आपके लिए #WFH का मतलब हो वर्कआउट फ्रॉम होम.'' इसके बाद फैंस का रिएक्शन भी इन तस्वीरों पर सामने आया।


Click it and Unblock the Notifications











