..................... Sonakshi Sinha Onscreen Uncle Ashish Vidyarthi Married Second Time At The Age Of 60 - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा के 'चाचा' ने 60 साल की उम्र में रचाई थी दूसरी शादी, 90 के दशक में विलेन बनकर दहला देते थे दिल

Sonakshi Sinha Ashish Vidyarthi

Sonakshi Sinha Chacha: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे अभिनेता भी रहे जिन्होंने कुछ अलग कारणों के चलते अपनी खास पहचान बनाई। आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता आशीष विद्यार्थी के बारे में बताने वाले हैं। फिल्म आर. राजकुमार में सोनाक्षी के चाचा का किरदार निभाने वाले एक्टर आज के वक्त में 62 साल के हो चुके हैं।

लेकिन आशीष विद्यार्थी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। इसके बाद उन्होंने नुक्कड़ नाटक भी किए। साथ ही साथ एक्सप्रेशंस और डायलॉग में भी इनका कोई तोड़ नहीं है। 90 की दशक में यह अभिनेता हर दूसरी फिल्म में नजर आया करते थे। अक्सर उन्हें फिल्मों में निगेटिव किरदार में देखा गया और मारपीट करते हुए नजर आए।

फिल्म आर.राजकुमार में आशीष विद्यार्थी ने सोनाक्षी सिन्हा के चाचा का किरदार निभाया था। फिल्म में एक्ट्रेस के माता-पिता का निधन हो चुका होता है। फिल्म में देखा जाता है कि शाहिद कपूर, सोनाक्षी को आशीष विद्यार्थी के चंगुल से छुड़ाने हैं। इस फिल्म में एक्टर ने अपने किरदार की वजह से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की।

आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में एंटरप्रेन्योर रूपाली बरुआ के साथ में शादी की और हर किसी को दंग कर दिया। एक्टर नहीं है दूसरी शादी की थी और इससे पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। जब उनकी दूसरी शादी की खबर सामने आई तो लोगों ने उनको लेकर तरह-तरह की बातें भी बनाई थी।

हालांकि आशीष विद्यार्थी को जिद्दी, अर्जुन पंडित और क्या यही प्यार है जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इन फिल्मों में उन्हें खलनायक के रोल में देखा गया और अक्सर वह ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव किरदार में ही नजर आए हैं।

Read more about: sonakshi sinha ashish vidyarthi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X