सोनाक्षी सिन्हा से स्कूल में लाइट संभालने का काम करवाते थे लोग, बोलीं- मुझे बुरा फील करवाया जाता था...

Sonakshi Sinha On Body Shaming: सोनाक्षी सिन्हा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि अभी तक फिल्मों में वह काफी बेहतरीन काम कर चुकी है। लेकिन अभी के वक्त में वह अक्सर निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आती रहती है। पिछले साल 23 जून को उन्होंने जहीर इकबाल के साथ में शादी की और इसके चलते काफी विवादों में भी रही।
लेकिन आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया था कि स्कूल और कॉलेज में कैसे उनका मजाक उड़ाया जाता था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब सोनाक्षी सिन्हा का वजन 95 किलो हो गया था और एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा भी किया था कि इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना 30 किलो से ज्यादा वजन घटाया था।
सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी बताया था कि इतना वजन घटा देने के बावजूद भी लोग उनको मोटी बुलाते थे। न्यूज़ 18 के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनका यह पता था कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उनको अपना वजन कम करना पड़ेगा। सलमान खान के साथ में 'दबंग' में नजर आने से पहले उन्होंने 30 किलो से ज्यादा वजन कम कर लिया था।
लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने बताया था कि कुछ लोगों ने उनके वजन कम करने को लेकर खूब तारीफ भी की थी और फिर भी काफी सारे लोग उनको बाकि एक्ट्रेसेस से ज्यादा मोटी होने के चलते उनका ट्रोल करते थे। सोनाक्षी ने बताया था कि "मैंने अपनी फिल्म के लिए 30 किलो वजन कम कर दिया था। इसीलिए दर्शकों ने मेरी काफी सराहना की और बुरी बात यह है कि मुझे कुछ लोग और मीडिया ने शर्मिंदा भी किया। मुझे इस बात का बहुत दुख भी हुआ।"
इसी इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी खुलासा किया कि जब वह कॉलेज में पढ़ती थी तो उनके वजन को लेकर काफी सारे लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे। यहां तक कि उनके साथ में पढ़ने वाले बच्चे भी उनकी शक्ल को लेकर उनका मजाक बनाते थे। जो कि उनका काफी ज्यादा बुरा लगता था।
सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया था कि "मेरा वजन तकरीबन 95 किलो हो गया था और मैं हमेशा से बहुत ज्यादा बड़ी नजर आती थी। लेकिन मैं बहुत सारे खेल भी खेलती थी और इसके बावजूद भी लड़के मुझे धमकाते रहते थे। वह लोग मुझे अक्सर बुरा भला कहते रहते थे। स्कूल में भी वह मुझे अच्छे रोल नहीं देते थे और वह हमेशा मेरे बगल में या फिर एंकर के तौर पर खड़े रहा करते थे।"
सोनाक्षी सिन्हा ने इस दौरान बताया था कि एक बार उन्होंने अपने कॉलेज के फैशन शो में हिस्सा लेने का सोच और एक स्टूडेंट ने उनको यह कह दिया था कि वह बहुत बड़ी है। साथ ही एक्ट्रेस को शर्मिंदा भी किया था। इस पर बात करते हुए सोनाक्षी ने बताया कि "हमें फैशन शो का आयोजन करना था और मैं मॉडल बनकर रैंप पर चलना चाहती थी।"
सोनाक्षी सिन्हा आगे बात करते हुए बताती है कि "उनमें से एक पतली सी लड़की ने मुझे जाकर कहा कि तुम लाइट संभालोगे। तो मैंने उनसे सवाल किया कि ऐसा क्यों? मैं तो रैंप पर चलना चाहती हूं तो उन्होंने जवाब दिया कि नहीं आप रैंप पर चलने के लिए बहुत ज्यादा बड़ी है। इस बात का मुझे बहुत बुरा लगा था।"
हालांकि यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि अक्सर स्कूल या कॉलेज में लोग मोटे लोगों का खूब मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं। अगर कोई ज्यादा मोटा हो जाता है तो इसमें शायद हार्मोनल चीजें भी बहुत ज्यादा मैटर करती है। इसीलिए हमें किसी भी तरीके से किसी का ऐसे मजाक नहीं बनना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications