भाई लव के बाद मां पूनम सिन्हा ने भी सोनाक्षी सिन्हा को किया अनफॉलो! जहीर इक़बाल को नहीं मान पा रहीं दामाद?

Sonakshi Sinha Relation With Sinha Family: कुछ वक्त पहले बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ में शादी की। जहां कुछ लोग तो इसे शादी से काफी खुश हुए तो वही सोनाक्षी सिन्हा के परिवार के कुछ ऐसे सदस्य भी रहे जो कि इस शादी को कबूल नहीं कर पा रहे हैं। इस लिस्ट में उनके भाई लव सिन्हा का भी नाम है।
लेकिन अब खबर आ रही है कि सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि लव सिन्हा के बाद अब पूनम सिन्हा भी अपने दामाद जहीर इकबाल को अपना नहीं पा रही है। कुछ खबरों के अनुसार पूनम सिन्हा को सोनाक्षी की दूसरे धर्म में शादी कबूल नहीं थी।
कई रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि जहीर और सोनाक्षी की शादी के 1 महीने बाद उनकी मां पूनम ने अपनी बेटी को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं उनके भाई लव सिन्हा को भी यह बात मंजूर नहीं थी कि उनकी बहन की शादी जहीर इकबाल के साथ में हो। इसी के चलते कहा जा रहा है कि वह अपनी बहन से नाराज है।
इसी के अलावा सोनाक्षी और जाहिर की शादी में भी लव सिन्हा ने शामिल होने से साफ इनकार कर दिया था। भाई बहन के बीच में कोई भी बातचीत नहीं हो रही है। इसी के अलावा सोनाक्षी की शादी में भले ही उनके माता-पिता शामिल हुए थे, लेकिन तस्वीरों में उनके चेहरे पर कुछ खास खुशी नजर नहीं आ रही थी।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी के बाद रात के वक्त में सभी सेलेब्स के लिए इस कपल ने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की। इतना ही नहीं यह कपल शादी के बाद दो बार हनीमून पर जा चुका है और उनकी हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











