जहीर इकबाल से शादी करने के लिए मां की सालों पुरानी गलती दोहरा रही है सोनाक्षी सिन्हा, परिवार के खिलाफ जाकर...

Sonakshi Sinha Shatrughan Sinha Poonam Sinha

बी टाउन में इस दिनों अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी सबसे हॉट टॉपिक बनी हुई है। खबरे हैं कि जहां सोनाक्षी अपनी शादी से पहले दोस्तों के साथ जश्न में डूबी हुई हैं चो वहीं उनके परिवार और शत्रुघन सिन्हा को कुछ अप्डेट ही नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर रही हैं और उनके परिवार वाले दूल्हे राजा से खुश नहीं हैं। ऐसे में आपको बता दें कि शत्रुघन सिन्हा की शादी के समय भी कुछ ऐसा की मामला था।

शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के एक दमदार अभिनेता रह चुके हैं और उन्होंने पूनम सिन्हा के साथ में साल 1980 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी 40 साल से बरकरार है और आपको बता दें कि एक बार अरबाज खान के चैट शो पर शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि कैसे उनकी पूनम सिन्हा के साथ में पहली मुलाकात हुई थी।

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की पहली मुलाकात ट्रेन में हुई। दोनों साथ में सफर कर रहे थे और तब वह एक दूसरे से पूरी तरह अनजान थी। पूनम किसी कारण रो रही थी और यह देखकर शत्रुघ्न को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। फिर उन्होंने मैगज़ीन पर लिखा कि इतनी सुंदर लड़की रोते हुए अच्छी नहीं लगती। पूनम तब काफी उदास थी और इसीलिए उन्होंने मैगजीन को देखे बिना फेंक दिया।

हालांकि यह सब शत्रुघ्न के लिए काफी अजीब था। दोनों की पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही। लेकिन बाद में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोस्त बन गए। जब पूनम मिस इंडिया बनी तो उन्होंने फिल्मों में एंट्री मारी और शत्रुघ्न ने भी इंडस्ट्री में तभी कदम रखे थे। काम की वजह से दोनों अक्सर मिलने लगे। जिसके चलते दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

लेकिन जब पूनम की मां को इस बात की खबर लगी तो वह भी उनके साथ में फिल्म के सेट पर जाने लगी। यहां पर हर समय पूनम और शत्रुघ्न पर उनकी नजर रहती थी। शत्रुघ्न और पूनम ने एक दूसरे को काफी साल डेट किया और शादी करने का फैसला लिया। लेकिन जब पहली बार शत्रुघ्न के भाई उनका रिश्ता लेकर पूनम के घर पहुंचे तो एक्ट्रेस की मां ने फोटो देखते ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया।

दरअसल, पूनम की मां का कहना था कि शत्रुघ्न गुंडे लगते हैं और यह भी कहा कि उनकी बेटी तो गोरी है और वह काला है। अगर दोनों की तस्वीर साथ में ली जाए तो एक ब्लैक तो वही दूसरा व्हाइट नजर आएगा। पूनम की मां का कहना था कि उनकी बेटी बहुत खूबसूरत है और इसीलिए ऐसे लड़के से वह शादी नहीं करेगी। दोनों साथ में अच्छी नहीं लगेंगे। हालांकि बाद में पूनम की मां मां गई थी और शादी भी हुई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X