फिल्में नहीं है तो क्या.. सलमान से लेकर अक्षय कुमार की ये हैं फेवरिट..
सोनाक्षी सिन्हा को यूं ही बॉलीवुड की दबंग गर्ल नहीं कहा जाता है। जिसे खुद सलमान खान ने लांच किया हो और जिसकी करियर की शुरूआत ही सलमान खान के साथ हो उनके बारे में क्या ही कहा जाए। सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
पहली फिल्म सलमान खान के साथ तो दूसरी अक्षय कुमार, अब आप ही बताइए ट्रैक रिकॉर्ड ही उनकी कुछ ऐसा है जो यही बताता है आते ही वो हर सुपरस्टार की फेवरिट हो गई।
[अक्षय कुमार के साथ आने वाली हैं नजर..खूबसूरत और हॉट!]
अकेले अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा कई फिल्में कर चुकी हैं जिनमें राउडी राठौड़, हॉलीडे, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा भी है। अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सन ऑफ सरदार में आ चुकी हैं और हिम्मतवाला में उनका स्पेशल अपीयरेंस भी था।
इन सब के अलावा रजनीकांत के साथ वो तमिल फिल्म लिंगा भी कर चुकी हैं। महज 16 फिल्मों में जिस हिरोईन का रिकॉर्ड इतना अच्छा हो उसकी इतनी अच्छी फैन फॉलोइंग होना और बड़ा स्टार होना तो लाजिमी है।आगे की स्लाइड्स पर देखिए सोनाक्षी


Click it and Unblock the Notifications











