60 साल के एक्टर ने रचाई चौथी शादी, खुलेआम किया पत्नी को किस, अब बेटे ने दिया ऐसा रिएक्शन कि...

इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों का दर्शकों के ऊपर काफी ज्यादा क्रेज बना हुआ है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में एक्टर नरेश बाबू काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गए थे. दरअसल इसकी वजह और कोई नहीं क्योंकि उन्होंने खुद पवित्रा लोकेश के साथ में चौथी शादी रचाई थी. नरेश बाबू की चौथी शादी के बाद में हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो गया था. लेकिन अब जाकर एक्टर के बेटे ने इस पर रिएक्शन दिया है.
60 साल की उम्र में रचाई चौथी शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महेश बाबू के सौतेले भाई और तेलुगु के एक्टर नरेश बाबू पिछले कुछ वक्त से काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. उन्होंने 60 साल की उम्र में चौथी बार शादी की और सबको हैरान कर दिया. शादी ही नहीं बल्कि उन्होंने पवित्रा लोकेश को खुलेआम किस भी किया.नरेश ने सीक्रेट वेडिंग की और आपको बता दें कि बाद में इस बात की सोशल मीडिया पर घोषणा कर दी थी. जिस वजह से काफी ज्यादा विवाद भी हुआ और तीसरी पत्नी ने सख्त आपत्ति भी जाहिर की थी.
चौथी शादी को लेकर झेलना पड़ा विवाद
इसी के साथ-साथ आपको बता दें की चौथी शादी पर नरेश बाबू और पवित्रा लोकेश को उम्र के फैसले के ऊपर भी काफी ज्यादा विवाद झेलना पड़े थे. लेकिन इन दोनों ने अपनी शादी से इस बात को जग जाहिर कर दिया और साफ कर दिया कि प्यार की कोई भी उम्र नहीं होती है और किसी भी उम्र में यह हो सकता है.
एक्टर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
नरेश बाबू की चौथी शादी पर अब उनके बेटे नवीन विजय कृष्णा ने अब जाकर चुप्पी तोड़ी है और दोनों की शादी को लिए लेकर रिएक्शन भी दिया है. नवीन विजय ने पिता की चौथी शादी को लेकर रिएक्शन देते हुए कहा कि "बेटा होने के नाते मैं बस इतना ही कहूंगा कि वह हमेशा खुश रहे और आगे उन्हें क्या करना है वह अच्छे से जानते हैं."
नवीन पिता की चौथी शादी पर है खुश
नवीन ने आगे यह भी कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि आपको जो चीज अच्छी लग रही है वह करनी चाहिए. इन दिनों काफी सारे लोग सिर्फ कमेंट के दौर में जी रहे हैं. इसीलिए सबको खुश कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल है. मैं पवित्रा लोकेश जी को काफी लंबे वक्त से जानता हूं. वह बहुत ही शांत महिला है और काफी स्ट्रांग भी हैं. उनके जैसे दुनिया में बहुत कम लोग ही होते हैं."
दोनों की लव स्टोरी पर बन चुकी है फिल्म
नरेश बाबू के बेटे नवीन के इस रिएक्शन से ऐसा लगता है कि उनको अपने पिता की चौथी शादी और उनकी पार्टनर से कोई भी आपत्ति नहीं है. उनके इस बयान से साफ नजर आता है कि वह अपने पिता के इस फैसले से खुश हैं और नरेश बाबू की तीन बच्चे भी हैं. यहां तक की आपको बता दें कि नरेश और पवित्रा की लव स्टोरी पर एक फिल्म भी बनाई जा चुकी है. जिसका टाइटल Malli Pelli रखा गया था. इस फिल्म पर विवाद तो हुए लेकिन दर्शकों का भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला. पवित्रा कि यह दूसरी शादी है. लेकिन जब से इस कपल की रिलेशनशिप की खबरें सामने आई है तभी से ही काफी ज्यादा यह दोनों सुर्खियों में आ गए हैं.


Click it and Unblock the Notifications











