..................... Somy Ali was heartbroken after seeing Aishwarya Rai in Salman Khan's gym, 'It's time for me to leave' - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय को सलमान खान की जिम में देख समझ गईं थीं सोमी अली, कहा, 'मेरे जाने का वक्त हो गया है'

somy ali salman khan aishwarya rai

Somy Ali On Salman Aishwarya- सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर के बारे में भला कौन नहीं जानता है। ये वो दौर था जब दोनों को बॉलीवुड का सबसे सुंदर कपल माना जाता था।

इस वक्त सलमान खान की एक और एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का बयान सामने आया जिन्होने खुलासा किया है कि कैसे सलमान खान उनके साथ रिलेशनशिप में रहते हुए ऐश्वर्या राय के करीब आए थे और उनको पता चल गया था कि उनके जाने का समय हो गया था।

सोमी अली का कहना था कि हम दिल दे चुके सनम के बाद ऐश्वर्या राय सलमान खान की जिन आना शुरु कर चुकी थीं और तब मुझे लग गया था कि मेरे जाने के समय हो गया है।

क्या बोलीं सोमी अली?

"हम जहां रह रहे थे, वहां सलमान के जिम में ऐश्वर्या राय आने लगीं। सलमान और मैं गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे, जहां हमारा जिम भी था।" उन्होंने कहा, "मैं अपने दिल में जानती थी कि उनका रिश्ता कुछ ऐसा है जो फलने-फूलने वाला है। मुझे पता था कि मेरे जाने का समय आ गया है।" उन्होने ये भी कहा था कि नौकरों ने उनको बता दिया था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। जैसे ही ये सोमी अली का ये बयान सामने आया लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। सलमान खान की लवलाइफ काफी उतार चढ़ाव वाली रही है और अक्सर देखा जाता है किसी ना किसी तरह की बातें सामने आती रहती हैं।

वर्कफ्रंट

सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैँ। सलमान खान और रश्मिका मंदाना एक साथ पहली बार नजर आने वाले हैँ। सलमान खान की सिकंदर में कहा जा रहा है कि उनका डबल रोल होगा लेकिन इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X