5 साल की उम्र में हुआ शोषण, सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप, इस हसीना का रहा विवादों से गहरा नाता

Somy ali salman khan

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें की गर्लफ्रेंड के मामले में उनकी काफी लंबी लिस्ट देखने को मिलती है। कभी तो वह देसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में रहे तो कभी विदेशी लड़की से उन्हें प्यार हो गया। हालांकि उनके कई सारे तो ब्रेकअप ऐसे थे जिनकी लोगों को खबर तक नहीं लगी। उनकी कुछ गर्लफ्रेंड्स ने तो उन पर गंभीर आरोप लगा दिए थे।

आज हम आपको उनकी एक ऐसी ही गर्लफ्रेंड के बारे में बताने वाले हैं। तस्वीर में नजर आ रही है यह लड़की बचपन में शोषण का शिकार हुई और फिर इसने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। दरअसल यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि सोमी अली है। वैसे तो वह है पाकिस्तानी अमेरिकी मूल की एक्ट्रेस मानी जाती थी। सलमान खान के साथ उनका रिश्ता काफी लंबा चला और दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थी।

लेकिन फिर अचानक से सलमान खान और सोमी अली का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप होते ही अभिनेत्री ने सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह सलमान की वजह से भारत आई और दोनों ने एक दूसरे को पूरे 8 साल तक डेट किया। इस रिश्ते ने उन्हें कड़वी याद दी है। सोमी अली ने सलमान खान पर मारपीट और गाली गलौज करने के आरोप लगाए थे।

सोमी अली ने यह भी कहा था कि उनके मेकअप आर्टिस्ट अजय शेलार मेकअप से उनके चोट के निशान को छुपाया करते थे। तब जाकर वह स्टूडियो में काम करती थी। एक अफवाह यह भी सामने आई थी कि सलमान खान ने सोमी अली के सिर पर बोतल मारी थी। बाद में सोमी अली ने इस पर अपनी सफाई दी और कहा कि उन्होंने सिर पर थंब्सअप का गिलास उड़ेल दिया था ना कि बोतल मारी थी।

सोमी अली अपने बचपन में भी शोषण का शिकार हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद शेयर की थी। कराची में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पिता डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। माता-पिता के बीच संबंध अच्छे नहीं थे और इस बात का फायदा उठाकर उनके कुक ने 5 साल की उम्र में उनका शोषण किया। फिर 9 साल की उम्र में गेटकीपर ने उनका शोषण किया। अगर करियर की बात करें तो एक्ट्रेस को आओ प्यार करें और आंदोलन जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

Read more about: somy ali salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X