सेलिब्रिटी कपल्स के अलगाव के कुछ ऐसे मामले जब Parents के खराब रिश्तों में उलझ कर रह गया बचपन

कपल्स का अलगाव कभी भी बच्चों के लिए खुशियों का माहौल लेकर नहीं आता है। फिर चाहे वह कपल सेलिब्रिटी हो या फिर कोई आम कपल ही क्यों ना हो। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक कई सेलिब्रिटी कपल्स ने शादी के बाद कई साल साथ में बिताने के बाद अलग होने का फैसला लिया। कुछ कपल्स ने बच्चों की खुशियों की खातिर इस फैसले को शांतिपूर्ण तरीके से लिया तो वहीं कुछ मामलों में पति-पत्नी का अलगाव भी काफी विवादित रहा। इन मामलों में सबसे ज्यादा मुश्किलें बच्चों को झेलनी पड़ी है। ज्यादातर मामलों में बच्चों की कस्टडी मां को दी गयी है। इसलिए बच्चों को पिता के प्यार से दूर रहना पड़ा है।

आइए आपको कुछ ऐसे मामलों के बारे में बताते हैं जब कपल्स के आपसी झगड़ों में बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी

चारु असोपा-राजीव सेन :

चारु असोपा-राजीव सेन :

सेलिब्रिटी कपल्स के अलगाव की खबरों में पिछले कुछ समय से चारु असोपा और राजीव सेन की जोड़ी छायी हुई है। एक बार यह जोड़ी तलाक के दरवाजे तक पहुंच चुकी थी लेकिन फिर दोनों ने अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला लिया। तलाक और तलाक ना लेना, अपने दोनों फैसलों की जानकारी चारु और राजीव ने सोशल मीडिया पर दी थी। लेकिन कुछ समय पहले फिर खबरें आयी कि यह कपल अब एक बार फिर से तलाक की तरफ बढ़ रहा है। राजीव ने जहां चारु को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है तो वहीं चारु ने भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से हाल में शेयर की हुई राजीव के साथ सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। चारु ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा है कि अब वह फिर से तलाक की कार्रवाई को शुरू करेंगी।

निशा रावल-करण मेहरा :

निशा रावल-करण मेहरा :

छोटे पर्दे का यह पॉपुलर कपल पिछले काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहा है। निशा ने करण पर घरेलु हिंसा के साथ-साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया है। दूसरी तरफ करण ने निशा को अपनी मैरिड लाइफ में आयी सभी परेशानियों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इन सबके बीच निशा के बेटे कविश को काफी कुछ झेलना पड़ रहा है। निशा ने तलाक के लिए जीरो एलुमनी के साथ ही बेटे की सिंगल पेरेंट कस्टडी की भी मांग की है। एक इंटरव्यू के दौरान निशा ने कहा कि मैं कुछ ऐसा क्यों मांगू जो मैंने उन्हें नहीं दिया है। सब कुछ हमने साथ में ही बनाया है। मैं एक स्वतंत्र लड़की हूं और अपने बेटे की देखभाल खुद कर सकती हूं।

संजीदा शेख-आमिर अली :

संजीदा शेख-आमिर अली :

साल 2012 में आमिर अली और संजीदा शेख ने शादी के रिश्ते में बंधने का फैसला लिया था और 2022 में दोनों अलग हो गये। इस कपल की बेटी आयरा, जो सरोगेसी से जन्मी थी, की कस्टडी मां संजीदा शेख को मिली। रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक के बाद से संजीदा बेटी आयरा से आमिर को मिलने नहीं दे रही है। बताया जाता है कि पिछले 9 महीनों से आयरा अपने पिता से नहीं मिली है। इस बारे में संजीदा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैं अपनी बेटी के लिए एक सकारात्मक माहौल बनाना चाहती हूं। एक सिंगल पेरेंट के तौर पर मैं अपनी बेटी को बेस्ट देने के लिए तैयार हूं।" बताया जाता है कि आमिर अली अब इस मुद्दे पर और लड़ना भी नहीं चाहते हैं।

श्वेता तिवारी-राजा चौधरी :

श्वेता तिवारी-राजा चौधरी :

श्वेता तिवारी ने महज 19 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी कर ली थी। शादी के 2 साल बाद श्वेता ने बेटी पलक का स्वागत किया था। लेकिन शादी के करीब 7 साल बाद ही श्वेता ने राजा से अलग होने का फैसला ले लिया था। श्वेता ने राजा चौधरी से अलग होने के लिए करीब 6 सालों तक कानूनी लड़ाई लड़ी थी। श्वेता ने बेटी पलक की कस्टडी अपने पास रखी थी। श्वेता ने राजा पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाते हुए अलग होने का फैसला लिया। राजा से अलग होने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की। इस शादी से श्वेता ने बेटे रेयांश को जन्म दिया। दोनों के बीच आए दिन होने वाले विवादों की वजह से रेयांश का बचपन बर्बाद हो रहा है।

काम्या पंजाबी-बंटी नेगी :

काम्या पंजाबी-बंटी नेगी :

काम्या पंजाबी ने बंटी नेगी से शादी के 10 सालों बाद इस शादी को खत्म करने का फैसला लिया। अपने इस फैसले के बारे में काम्या ने बताया कि एक कार एक्सीडेंट के बाद बंटी नेगी को डॉक्टर ने पूरी तरह से बेड रेस्ट करने के लिए कहा था। उस समय काम्या ने पूरे दिल से उनकी सेवा की थी। लेकिन बंटी ने काम्या को पूरी तरह से नजरंदाज कर दिया। इसके बावजूद काम्या ने अपनी शादी को एक नया मौका देने की कोशिश तो की लेकिन वह नाकाम रही। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी आरा के जन्म के बाद भी पति में कोई बदलाव उन्हें नजर नहीं आया। काम्या इस बात को स्वीकार करती हैं कि माता-पिता के अलग होने की वजह से उनकी बेटी कई तूफानों से गुजरी है। फिलहाल काम्या ने शलभ डांग से शादी कर बेटी के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X