कभी इस एक्ट्रेस को 'जयललिता' की थीं रिप्लेस..कहलाईं बॉलीवुड की मल्लिका!

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज 68 साल की हो गईं। आज भी वो हर किसी की फेवरिट हैं और हमेशा से रही हैं। जानिए उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ मजेदार बातें।

By Shweta

कुछ ऐक्ट्रेसेस बॉलीवुड में ऐसी हैं जो कितने भी साल गुजर जाएं वो सबकी फेवरिट ही रहेंगी। हेमा मालिनी उनमें से एक हैं। हेमा मालिनी इतने साल से लगातार लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। लोग उन्हें आज भी ड्रीम गर्ल और बसंती के नाम से बुलाते हैं।

[जल्दी नहीं बनती ऐसी फिल्में..और अगर बनी तो फ्लॉप होने का सवाल नहीं!]

हेमा मालिनी आज अपना 68 साल की हो गईं लेकिन हेमा मालिनी आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं जितना सालों पहले दिखती थीं। उनकी खूबसूरती ऐसा लगता है मानो ठहर गई हो। हेमा मालिनी जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी भरतनाट्यम डांसर भी। उनकी पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ दोनों ही बहुत मजेदार रही है। जानिए उनसे जुड़ी कुछ मजेदार बातें।

Hema MAlini

हेमा मालिनी को कभी भी पढ़ाई में रूझान नहीं था। उन्होंने दसवीं तक पढ़ाई पूरी कर के साउथ की फिल्मों और बॉलीवुड के लिए मेहनत करने लगीं।

हेमा मालिनी 15 साल में तमिल फिल्म में डेब्यू करने वाली थीं लेकिन उन्हें कहा गया कि वो काफी पतली हैं और उनके रोल को जयललिता को दे दिया गया जो फिलहाल तमिलनाडु की मुख्यमंत्री हैं।

आखिरकार उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू राज कपूर के ऑपोजिट सपनो के सौदागर से किया। राजकपूर के साथ डेब्यू करना उस जमाने में कुछ वैसी ही बात थी जैसे आज शाहरूख-सलमान के साथ करना।

शायद आपको पता ना हो लेकिन रेखा हेमा मालिनी की बेस्ट फ्रेंड हैं। करियर के शुरूआती दिनों में रेखा और हेमा मालिनी साथ में रहते थे और हेमा मालिनी रेखा को Groom करने में मदद करती थीं। दोनों दो साल साथ में रहे।

हेमा मालिनी की बॉलीवुड में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। संजीव कुमार और जितेंद्र जैसे दिग्गज कलाकार हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे लेकिन हेमा मालिनी का इरादा तो कुछ और था।

धर्मेंद्र हेमा मालिनी के इस कदर दिवाने थे कि वो शोले की सेट पर टेक्निशयन को 100 रू अपनी तरफ से देते थे ताकि कट हो जाए और वो हेमा मालिनी को फिर से गले लगा सकें।

यहां तक की धर्मेंद्र पहले चाहते थे कि संजीव कुमार का रोल उन्हें मिले लेकिन फिर उन्हें जब ये लगा कि हिरोइन तो ठाकुर को नहीं वीरू को मिलेगी जो कि हेमा मालिनी थी तो उन्होंने अपना मन बदल लिया।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी धर्म बदलकर की थी। धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया था और इस वजह से धर्मेंद्र दिलावर खान और हेमा मालिनी आएशा बन गईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X