..................... Sohail Khan ex wife Seema Sajdeh broke her silence for the first time regarding her divorce - Hindi Filmibeat

सलमान खान की भाभी का तलाक और गलत रास्ते पर बेटा... खान परिवार में मचा खूब बवाल

Sohail Khan

मशहूर फैशन डिजाइनर और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह अपने तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में रही। साल 2022 में सीमा और सोहेल ने 24 साल पुरानी शादी को तोड़ तलाक ले लिया। दोनों के दो बच्चे हैं। सीमा के अनुसार तलाक़ के समय उनके परिवार और दोस्तों ने उनका पूरा साथ दिया।

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे थे सीमा को ताना

शिवानी पाउ के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान सीमा ने अपने निजी जीवन को लेकर कई खुलासे किए थे। जहां पर उनसे पूछा गया कि तलाक के बाद उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा? जिस पर सीमा ने जवाब दिया कि तलाक के बाद उन्हें भद्दे कमेंट सुनने को मिले। जिसमें कहा गया था कि उन्होंने अपने फायदे के लिए खान परिवार के साथ रिश्ता जोड़ा और जब उनका काम पूरा हो गया तो उन्होंने तलाक ले लिया।

तलाक के बाद सीमा को सुननी पड़ी थी खरी खोटी

सीमा ने इसी शो के दौरान बताया कि मेरे पिता उसे बैकग्राउंड से आते हैं जहां पर उनको ऐसा लगता है कि मेरी बेटी का अब ख्याल कौन रखेगा? हमारे इंडियन कल्चर में तलाक को लेकर एक कलंक माना जाता है। लेकिन अब सोशल मीडिया के दौर में मुझ पर लोगों ने भद्दे कमेंट किया और कहा कि उसने परिवार का इस्तेमाल कर लिया और जब जरूरत खत्म हो गई तो साथ छोड़ दिया। सीमा ने बताया कि जब उन्होंने यह सब बातें पढ़ी तो वह काफी हैरान हो गई। लेकिन कुछ लोगों ने उनके साथ भी दिया।

सीमा ने शादी के बजाय चुना अपने बेटे को

सीमा ने इसी पॉडकास्ट के दौरान बताया कि मैं उसको दोष नहीं दूंगी। यह हम दोनों का फैसला था। हमारा बेटा निर्वाण भी उसे समय उस उम्र में था जब वह ऐसा नहीं चाहता था। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब मुझे अपनी शादी और अपने बेटे में से एक को चुना था। इसीलिए मैंने अपने बेटे को चुना। मेरा बेटा उस रास्ते पर जा रहा था जिससे मैं बहुत ही ज्यादा डरती थी। एक दिन सुबह में उठी और मुझको एहसास हुआ कि या तो मैं अपनी सारी एनर्जी को इस शादी को बचाने के लिए लगा देती हूं या फिर अपने बेटे पर लगा देती हूं। इसीलिए मैंने फैसला लिया और अपने बेटे को चुना।

बच्चों के लिए लिया तलाक लेने का फैसला

तलाक के समय यह खबरें भी सामने आई थी कि सोहेल खान का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर था और इसी के चलते सीमा के साथ उनका तलाक हुआ। हालांकि सीमा ने इस बात पर भी चुप्पी तोड़ी और बताया कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह फैसला सिर्फ हमने बच्चों के लिए लिया। सीमा ने यह भी बताया कि दोनों के बीच में काफी ज्यादा झगड़ा हुआ करते थे और वह खुश नहीं रहा करते थे। इन लड़ाईयों का बच्चों पर काफी बुरा असर पड़ रहा था।

Read more about: sohail khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X