B'day Special: पटौदी खानदान की सबसे छोटी लाडली सोहा अली खान ने शुरू किया था बंगाली फिल्म से कैरियर

सैफ अली खान की सबसे छोटी बहन और नवाब पटौदी के खानदान की सबसे छोटी लाडली सोहा अली खान 4 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। फिल्मों में आजकल सोहा कम ही नजर आती हैं लेकिन अपनी वेबसीरिज 'हश हश' को लेकर वह काफी चर्चाओं में है। क्रिकेटर पिता और एक्ट्रेस मां की लाडली बेटी सोहा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने कॅरियर की शुरुआत एक बैंक में नौकरी करके की थी। हालांकि बड़े भाई और मां की छाया में रहकर सोहा लंबे समय तक खुद को फिल्मों से दूर नहीं रख पायी। बंगाली मां शर्मिला टैगोर की तरह ही सोहा अली खान ने भी बांग्ला फिल्मों से ही अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी।

आइए बर्थडे स्पेशल में सोहा अली खान से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में आपको बताते हैं

अपनी पढ़ाई को दी प्रायोरिटी :

अपनी पढ़ाई को दी प्रायोरिटी :

बॉलीवुड में स्टार किड जब फिल्मों में अपना कॅरियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई को छोड़कर फिल्मी लाइन में आ जाते हैं। उसी समय सोहा अली खान ने अपनी पढ़ाई को प्रायोरिटी दी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से सोहा ने फॉरेन रिलेशन्स की डिग्री पूरी की। सिर्फ सोहा ही नहीं सोहा की बड़ी बहन सबा अली खान ने भी ज्वेलरी डिजाइनिंग का कोर्स किया और अब वह डायमंड चेन चलाती हैं।

हर त्योहार को परिवार के साथ करती हैं सेलिब्रेट :

हर त्योहार को परिवार के साथ करती हैं सेलिब्रेट :

सोहा अली खान हर त्योहार को अपने पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करती हैं। कभी वह गणेश चतुर्थी के मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती हैं जिसमें उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू उनको तिलक लगाती दिखती हैं। कभी भाई बर्थडे पर शरारती अंदाज में वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती हैं जिसमें 'जन्मदिन मुबारक हो भाई (जो इंस्टाग्राम पर नहीं हैं)' लिखती हैं। इसके साथ ही ईद के मौके पर भी सोहा अपने परिवार के साथ फोटोज शेयर करती हैं।

बंगाली फिल्मों से शुरू किया कॅरियर, बैंक में भी किया काम :

बंगाली फिल्मों से शुरू किया कॅरियर, बैंक में भी किया काम :

रिपोर्ट्स की मानें तो सोहा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय तक फोर्ड फाउंडेशन और सिटीबैंक में काम किया था। सोहा अली खान ने फिल्मों में अपना कॅरियर बांग्ला फिल्म 'इति श्रीकांतो' से किया था। बॉलीवुड में सोहा ने फिल्म 'दिल मांगे मोर' से शाहिद कपूर के अपोजिट कदम रखा था लेकिन सोहा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली। फिल्म में वह आर. माधवन के अपोजिट थी और उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इस फिल्म के लिए सोहा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके कुछ समय बाद सोहा ने फिल्मों से दूरी बना ली और अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड कुणाल खेमु से शादी कर ली।

असल जिंदगी में भी पत्रकार बनना चाहती थी सोहा :

असल जिंदगी में भी पत्रकार बनना चाहती थी सोहा :

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान इन दिनों अपने नये वेबसीरिज 'हश-हश' को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। सोहा इस वेब सीरीज में पूर्व पत्रकार साईबा त्यागी का किरदार निभा रही हैं। वेबसीरिज के प्रचार के लिए दिये एक इंटरव्यू में सोहा ने बताया कि वह निजी जिंदगी में भी एक पत्रकार ही बनना चाहती थी। वह बताती हैं, "मैं एक वकील या पत्रकार बनना चाहती थी। मुझे पढ़ने, लिखने और चीजों को ढूंढ़ने का बड़ा शौक है। मुझे खुशी है कि असल जिंदगी में न सही, मुझे हश हश सीरीज में इस किरदार को जीने का मौका मिला है।" इस वेब सीरीज से जुही चावला और अलका जुल्का ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X