..................... Soha Ali Khan's filmography personal life career - Hindi Filmibeat

OXFORD में कीं पढ़ाई..रॉयल अंदाज..एक्टिंग से लेकर पर्सनल लाइफ में बेस्ट!

By Shweta

सोहा अली खान बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में जब कदम रखा था तभी से वो क्यूट और खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं।

सोहा अली खान आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इनकी सबसे खास बात ये है कि इन्हें बॉलीवुड की सबसे अक्लमंद एक्ट्रेस कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

इसमें कोई शक नहीं है कि सोहा अली खान बॉलीवुड में नहीं चली लेकिन इसका कतई ये मतलब नहीं है कि वो अच्छी एक्ट्रेस नहीं है। वो बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस हैं और साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

Soha

सोहा अली खान बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी एक्ट्रेस हैं। वो इकॉनोमिक्स में गोल्ड मेडिलिस्ट रह चुकी हैं और साथ ही आपको बता दें कि उन्होंने पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की हैं।

सोहा अली खान को हमेशा से इस बात का अंदाजा था कि वो कैसे परिवार से तालुक रखती हैं। उन्होंने हमेशा अपनी फैमिली वैल्यू को बनाकर रखा। उन्हें कभी भी कोई भी रोल स्वीकार करना पसंद नहीं था।

भले सोहा अली खान को 2 साल में एक फिल्म करें लेकिन वो एक फिल्म भी वो तभी करती हैं जब उनका किरदार मजबूत हो। अगर प्रॉमिसिंग किरदार ना हो तो वो फिल्म नहीं करती।

बाकी स्टार्स की तरह उनकी लिंकअप या ब्रेकअप की खबरें नहीं छपीं। उनका बस एक बार कुणाल खेमू के साथ अफेयर की खबरें आईं और अगले 9 साल तक बस यही खबर आती रही। दोनों ने 9 साल के अफेयर के बाद शादी कर ली।

सोहा अली खान ट्विटर पर हमेशा अपने विचार रखती हैं। अगर उन्हें जब भी ट्रोल किया जाता है तो भी करारा जवाब देती हैं।

अगली फिल्म 31 अक्टूबर में भी वो बहुत ही शानदार लग रही हैं। अभी ट्रेलर आया है लेकिन तारीफ खूब हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X